लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस का मोदी सरकार द्वारा भेजे गए टीम पर बड़ा हमला, कहा- भारत की सबसे संवेदनहीन टीम राजनीतिक वायरस फैलाने के लिए बंगाल आई है

By भाषा | Updated: April 25, 2020 20:29 IST

केंद्रीय टीमें कोलकाता और सिलिगुड़ी में अस्पतालों और आइसोलेशन वार्डों का दौरा कर रही हैं और अधिकारियों से मुलाकात कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया ,‘‘जैसी उम्मीद थी, आईएमसीटी के बंगाल दौरे का कोई मकसद नहीं है।"इससे पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोविड-19 से निपटने की राज्य की तैयारियों को देखने के लिए टीमें भेजने के लिए केन्द्र की आलोचना की थी।

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कोरोना वायरस संक्रमण के हालात का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल का दौरा कर रही दो अंतर-मंत्रालयी टीमों (आईएमसीटी) को ‘‘भारत की सर्वाधिक असंवेदनशील टीमें’’ करार देते हुए शनिवार को कहा कि ये बेशर्मी से ‘‘राजनीतिक वायरस’’ फैलाने की कोशिश कर रही हैं।

केंद्रीय टीमें कोलकाता और सिलिगुड़ी में अस्पतालों और पृथक-वासों का दौरा कर रही हैं और अधिकारियों से मुलाकात कर रही हैं। राज्य सभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया ,‘‘जैसी उम्मीद थी, आईएमसीटी के बंगाल दौरे का कोई मकसद नहीं है।

वे ऐसे जिलों का दौरा कर रही है जहां हॉटस्पॉट (कोरोना वायरस से अत्यधिक संक्रमित क्षेत्र) नहीं है, बंगाल से ऑडिट कमेटी के लिए कह रही हैं जो कि अप्रैल की शुरूआत से ही है।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उनका असली मकसद राजनीतिक वायरस फैलाना है। वे बेशर्मी और खुल्लमखुल्ला ये कर रही हैं।

आईएमसीटी का मतलब है इंडियाज मोस्ट कॉलस टीम (भारत की सबसे असंवेदनशील टीम) , आईएमसीटी का दूसरा मतलब है - आई मस्ट कॉज ट्रबल :इन बंगाल: (मुझे बंगाल में समस्या खड़ी करनी चाहिए)। गौरतलब है कि दोनों केंद्रीय टीमों ने राज्य सरकार का सहयोग नहीं मिलने का आरोप लगाया है।

वहीं, इससे पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोविड-19 से निपटने की राज्य की तैयारियों को देखने के लिए टीमें भेजने के लिए केन्द्र की आलोचना की थी और आरोप लगाया था कि राज्य में त्रुटिपूर्ण जांच किट भेजी गई हैं।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोरोना वायरसनरेंद्र मोदीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा