लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का दामन थामेंगे BJP से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद? राहुल की जमकर की तारीफ

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 30, 2018 18:26 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में अच्छा भाषण दिया था और उन्होंने हाल में महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 30 जुलाईः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निलंबित सांसद कार्ति आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की और उन्हें अच्छा काम करने वाला व्यक्ति बताया है। वहीं, खबरों की मानें तो आजाद जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्होंने अपने पिता भागवत झा के बारे में बात करते हुए कहा कि वह भी कांग्रेस के बड़े नेता थे और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में अच्छा भाषण दिया था और उन्होंने हाल में महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि अच्छे काम के लिए किसी की सराहना करना पार्टी लाइनों का उल्लंघन है। मेरे विपक्षी पार्टियों के लोगों के साथ अच्छे संबंध हैं।दरअसल, पिछले कई महीनों से निलंबित सांसद कीर्ति बीजेपी लाइन से हटकर अपने बयान देते आए हैं, जिसकी वजह से उनका बीजेपी में वापस लौटना तकरीबन मुश्किल हो गया है। ऐसे में वह अपनी खोई राजनीतिक जमीन हासिल करने के लिए किसी नई पार्टी का दामन थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस पार्टी से दरभंगा की सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। बता दें, कीर्ति आजाद बीजेपी से तीन बार सांसद रहे हैं और उन्होंने दरभंगा की सीट से चुनाव लड़े। 

गौरतलब है कि इस मानसून सत्र में विपक्ष की ओर से लोकसभा में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए राहुल गांधी ने सरकार को राफेल सौदे से लेकर हर किसी की जेब में 15 लाख रुपए लाने के वादे पर जमकर घेरा था। उनके भाषण को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ था।     देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा