लाइव न्यूज़ :

कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा भानुमती ने कुनबा जोड़ा! ये कहावत मोदी सरकार पर एकदम सटीक बैठती हैः सुरजेवाला

By भाषा | Updated: November 16, 2019 13:18 IST

इससे पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी ऐसा ही बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि फिल्में करोड़ों का कारोबार कर रही हैं, फिर देश में मंदी कैसे कही जा सकती है। प्रसाद ने आलोचना के बाद अपने बयान को वापस ले लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रियों से योजनाबद्ध तरीके से दिलवाए जा रहे हैं उल्टे-सीधे बयान : कांग्रेस।लगता है ये उल्टे-सीधे बयान केवल हकीकत और हालात से ध्यान भटकाने के लिए एक योजनागत तरीके से दिए जाते हैं।

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के एक बयान को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रियों से योजनाबद्ध तरीके से बयान दिलवाए जा रहे हैं ताकि असल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ''कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा भानुमती ने कुनबा जोड़ा! ये कहावत मोदी सरकार, उनके मंत्रियों और उनके विश्लेषणों पर एकदम सटीक बैठती है।" उन्होंने कहा, ''लगता है ये उल्टे-सीधे बयान केवल हकीकत और हालात से ध्यान भटकाने के लिए एक योजनागत तरीके से दिए जाते हैं या दिलवाए जाते हैं। "

दरअसल, सुरेश अंगड़ी ने शुक्रवार को देश की अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष की आलोचना का जवाब देते हुए कहा, ''एयरपोर्ट और ट्रेन फुल हैं। लोग शादी कर रहे हैं। ये बातें देश की अर्थव्यवस्था के सही दिशा में होने का इशारा दे रही हैं।''

इससे पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी ऐसा ही बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि फिल्में करोड़ों का कारोबार कर रही हैं, फिर देश में मंदी कैसे कही जा सकती है। प्रसाद ने आलोचना के बाद अपने बयान को वापस ले लिया था।

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसरणदीप सुरजेवालाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकाररविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा