लाइव न्यूज़ :

शरद पवार का पीएम मोदी पर हमला, कहा- हम सोच रहे कोरोना से कैसे लड़ा जाए, कुछ लोगों को लगता है मंदिर बनाकर वायरस जाएगा

By सुमित राय | Updated: July 19, 2020 20:09 IST

शरद पवार ने कहा कि हम सोच रहे हैं कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई कैसे लड़ी जाए, जबकि कुछ लोगों को लगता है कि कोरोना मंदिर बनाकर जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराकपा अध्यक्ष शरद पवार ने बिना नाम लिए पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर निशाना साधा है।पवार ने कहा हमारी प्राथमिकता यह है कि लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को कैसे सुधारा जाए।उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि कोरोना मंदिर बनाकर जाएगा।

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बिना नाम लिए पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर निशाना साधा है और कहा है कि कुछ लोगों को लगता है कि मंदिर बनाकर कोरोना चला जाएगा। बताया जा रहा है कि 5 अगस्त को राम मंदिर के लिए होने वाली भूमि पूजन में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

शरद पवार ने कहा, "हम सोच रहे हैं कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई कैसे लड़ी जाए, जबकि कुछ लोगों को लगता है कि कोरोना मंदिर बनाकर जाएगा, इसके पीछे कोई कारण हो सकता है। लेकिन हमारी प्राथमिकता यह है कि लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को कैसे सुधारा जाए।"

आईएमए ने कम्यूनिटी ट्रांसमिशन को लेकर चेताया

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सुबह बयान दिया था कि भारत में कोरोना का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है। यानी की अब हालात और बिगड़ सकती है। एएनआई से बात करते हुए आईएमए (हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया) के अध्यक्ष डॉ वीके मोंगा ने कहा, 'यह अब घातक रफ्तार से बढ़ रहा है। हर दिन मामलों की संख्या लगभग 30,000 से अधिक आ रही है। यह देश के लिए वास्तव में एक खराब स्थिति है। कोरोना वायरस अब ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहा है, जो की एक बुरा संकेत है। इससे पता चलता है कि देश में कोरोना का कम्यूनिटी स्प्रेड शुरू हो चुका है।

रविवार को 24 घंटे में सामने आए 38902 नए केस

रविवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में कोरोना वायरस के 38902 नए केस सामने आए, जिसके बाद कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 10.77 लाख से ज्यादा हो गई। कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में 24 घंटें में 14 हजार 687 सक्रिय मरीजों का इजाफा हुआ है।

भारत में अब तक 10 लाख 77 हजार 618 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारत में 6.53 लाख लोग हो चुके हैं कोरोना से ठीक

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 10 लाख 77 हजार 618 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 26 हजार 816 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में अब तक 6 लाख 77 हजार 423 लोग अब तक कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और भारत में कोरोना वायरस के 3 लाख 73 हजार 379 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :शरद पवारनरेंद्र मोदीराम मंदिरकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब