लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के छापेमारी के आरोप को अमेठी DM ने बताया झूठा, भड़कीं स्मृति ईरानी, कहा- 'आदरणीय कांग्रेस कृपया फेक न्यूज ना फैलाएं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 20, 2020 13:39 IST

कांग्रेस के छापेमारी के आरोप पर अमेठी के डीएम ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कांग्रेस दफ्तर में किसी तरह की कोई छापेमारी नहीं हुई है। खबर झूठी और निराधार है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेठी में अब तक कोरोना का कोई मामला नहीं सामने आया है।उत्तर प्रदेश में कोरोना के 1084 मरीज हैं। जिसमें से 108 ठीक हो चुके हैं और 17 लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संकट के बीच अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के लगाए आरोपों का जवाब दिया है। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को टैग कर ट्वीट करते हुए लिखा, 'आदरणीय कांग्रेस कृपया फेक न्यूज ना फैलाएं। आपके कार्यकर्ता 25 मार्च से अमेठी में इसी प्रशासन के माध्यम से पास लेकर राहत देने के नाम पर घूम रहे हैं। आज तक इसी प्रशासन ने अमेठी को कोरोना मुक्त रखा है। इन्हें परेशान और बदनाम ना करें।' 

जानें क्यों कांग्रेस पर भड़कीं  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

19 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने  ट्वीट करते हुए कहा, 'अमेठी में कोरोना पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण। गौरीगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में बिना कारण और बिना वॉरंट प्रशासन छापा डालने पहुंचा। शायद राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अमेठी की जनता को दी जा रही मदद योगी सरकार को हजम नहीं हुई। राजनीति छोड़ें, मिल कर मदद करें।'

अमेठी के डीएम ने कहा- छापेमारी की खबर झूठी है

कांग्रेस के आरोप के बाद अमेठी के डीएम अरुण कुमार का कहना है कि एसडीएम गौरीगंज से जांच कराने के बाद पाया गया कि छापेमारी की खबर झूठी और निराधार है। डीम अमेठी की ओर से किए ट्वीट में लिखा है, उक्त प्रकरण में एसडीएम गौरीगंज से जांच कराई गई, छापेमारी की खबर असत्य एवं निराधार है।

बता दें कि अमेठी में अब तक कोरोना का कोई मामला नहीं सामने आया है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 1084 मरीज हैं। जिसमें से 108 ठीक हो चुके हैं और 17 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :स्मृति ईरानीकांग्रेसकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा