लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने भाजपा की तुलना मोहम्मद गोरी से की, जिसने पृथ्वीराज चौहान की हत्या कर दी थी

By भाषा | Updated: November 19, 2019 14:07 IST

अपने मुखपत्र ‘सामना’ में तल्ख तेवरों में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि वह भाजपा को उखाड़ फेंकेंगी जिसने उसे चुनौती देने का साहस किया है। उसने यह भी दावा किया कि सत्तारूढ़ दल के ‘नेता बच्चे थे’ जब शिवसेना के सहयोग से राजग बना था।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने ‘कृतघ्न’ भाजपा की तुलना मोहम्मद गोरी के ‘विश्वासघात’ से की।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव साथ में लड़ने वाले दोनों दलों ने 288 सदस्यीय सदन में मिलकर 161 सीटें जीती।

शिवसेना ने एक समय अपनी सहयोगी रही भाजपा की तुलना 13वीं सदी के हमलावर मोहम्मद गोरी से की, जिसने पृथ्वीराज चौहान की हत्या कर दी थी, जबकि चौहान ने कई बार उसकी जान बख्श दी थी।

अपने मुखपत्र ‘सामना’ में तल्ख तेवरों में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि वह भाजपा को उखाड़ फेंकेंगी जिसने उसे चुनौती देने का साहस किया है। उसने यह भी दावा किया कि सत्तारूढ़ दल के ‘नेता बच्चे थे’ जब शिवसेना के सहयोग से राजग बना था।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव साथ में लड़ने वाले दोनों दलों ने 288 सदस्यीय सदन में मिलकर 161 सीटें जीती। इसके बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर पैदा हुए मतभेदों के बाद से दोनों एक दूसरे पर लगातार हमले बोल रहे हैं । शिवसेना राज्य में गैर भाजपा सरकार बनाने के लिये कांग्रेस और राकांपा के संपर्क में है।

शिवसेना ने संपादकीय में लिखा, ‘‘ मोहम्मद गोरी ने भारत में इस्लामी शासन की नींव रखी ओर हिंदू शासक पृथ्वीराज चौहान से कई युद्ध लड़े। हार के बाद हमेशा चौहान ने उसे बख्श दिया लेकिन जब गोरी ने युद्ध जीता तो उसे पृथ्वीराज चौहान को मार डाला।’’ इसमें भाजपा का नाम लिये बिना कहा गया, ‘‘महाराष्ट्र में भी शिवसेना ऐसे कृतघ्न लोगों को कई बार माफ कर चुकी है लेकिन अब वे हमारी पीठ में छुरा घोंपना चाहते हैं।’’

संपादकीय में इस बात को लेकर भी नाराजगी जताई गई कि शिवसेना को संसद के दोनों सदनों में विपक्ष की ओर सीटें दी गई है। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने रविवार को कहा था कि यह फैसला इसलिये लिया गया है क्योंकि शिवसेना के अरविंद सावंत ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिये कांग्रेस और राकांपा के संपर्क में है।

संपादकीय में कहा गया, ‘‘यह अहंकार की राजनीति के पतन की शुरूआत है । हम वादा करते हैं कि एक दिन हम आपको जड़ से उखाड़ देंगे क्योंकि आपने हमें चुनौती दी है। आज पार्टी (भाजपा) के शीर्षनेता उस समय बच्चे थे जब शिवसेना के समर्थन से भाजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठजोड़ बनाया था।’’

इसमें यह भी कहा गया कि क्या भाजपा ने जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की पीडीपी या बिहार में नीतिश कुमार के जद (यू) के साथ गठबंधन करने से पहले राजग से पूछा था या जबकि सभी को पता है कि नीतिश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना की थी। 

टॅग्स :इंडियाशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेमोदी सरकारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा