लाइव न्यूज़ :

शिवसेना को तोता नहीं बनना चाहिए, पीएम मोदी-शरद पवार दिल्ली में क्यों मिलेः प्रकाश आंबेडकर

By भाषा | Updated: November 23, 2019 19:41 IST

प्रकाश आंबेडकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राकांपा के कुछ नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और (भाजपा प्रमुख) अमित शाह से मिले थे। (बैठक) का मकसद वर्षा प्रभावित किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था। दो दिन पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल ने किसानों के लिए मुआवजे की घोषणा की थी। उसी समय (पवार-मोदी की मुलाकात) से धारणा बनने लगी थी कि कुछ चल रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सियासी उलटफेर : प्रकाश आंबेडकर ने इशारों में शरद पवार पर साधा निशाना।शरद पवार ने 20 नवंबर को जाहिरा तौर पर महाराष्ट्र में किसानों की समस्या पर चर्चा के लिए संसद में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।

वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के नेता प्रकाश आंबेडकर ने महाराष्ट्र में शनिवार को हुए सियासी घटनाक्रम को हाल में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शरद पवार की बैठक से जोड़ा है, हालांकि उन्होंने राकांपा प्रमुख का नाम नहीं लिया।

महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को नाटकीय उलटफेर में सुबह में देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की और राकांपा नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रकाश आंबेडकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राकांपा के कुछ नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और (भाजपा प्रमुख) अमित शाह से मिले थे। (बैठक) का मकसद वर्षा प्रभावित किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था।

दो दिन पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल ने किसानों के लिए मुआवजे की घोषणा की थी। उसी समय (पवार-मोदी की मुलाकात) से धारणा बनने लगी थी कि कुछ चल रहा है।’’

शरद पवार ने 20 नवंबर को जाहिरा तौर पर महाराष्ट्र में किसानों की समस्या पर चर्चा के लिए संसद में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। दो दिन बाद प्रधानमंत्री ने सदन में अनुशासन कायम रखने के लिए राकांपा की तारीफ की थी। प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि वह राजनीतिक घटनाक्रम में उलटफेर से अचंभित नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पहले भी कह चुका हूं कि शिवसेना को तोता नहीं बनना चाहिए। राजनीति में सतर्क रहने की जरूरत होती है।’’ प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि यह विश्वास करना कठिन था कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इतनी फुर्ती से कदम उठाया। उन्होंने आशंका जतायी कि मुंबई केंद्र प्रशासित क्षेत्र बन जाएगा । 

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019प्रकाश आंबेडकरशरद पवारनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा