कांग्रेस की सोच महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की, आरएसएस इसकी विरोधीः मेघालय दौरे पर राहुल गांधी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 31, 2018 04:30 PM2018-01-31T16:30:26+5:302018-01-31T16:34:24+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मेघालय दौरे पर हैं। उन्होंने शिलांग में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम पूरे देश में आरएसएस की विचारधारा से लड़ रहे हैं।

Shillong: Congress with women and RSS opposes, says Rahul Gandhi on Meghalaya visit | कांग्रेस की सोच महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की, आरएसएस इसकी विरोधीः मेघालय दौरे पर राहुल गांधी

कांग्रेस की सोच महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की, आरएसएस इसकी विरोधीः मेघालय दौरे पर राहुल गांधी

राहुल गांधी मेघालय दौरे पर हैं। बुधवार को शिलांग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम पूरे देश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक विचारधारा थोपने की कोशिश की जा रही है। खासकर उत्तर भारत की संस्कृति, भाषा और जीवन शैली को बर्बाद किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आरएसएस महिलाओं की शक्तियां छीनना चाहता है। क्या आरएसएस के पद पर किसी महिला को बैठे देखा है? अगर आप महात्मा गांधी की तस्वीर देखेंगे तो उनके दोनों तरफ महिलाएं होती थी। आप संघ के मुखिया मोहन भागवत को देखेंगे तो उनके दाएं-बाएं सिर्फ पुरुष ही दिखाई देंगे। 

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने महिला और पुरुषों में बराबरी और सामंजस्य बनाने की कोशिश की है। चाहे वो पार्टी में दिए जाने वाले पद हों या चुनाव लड़ाने की बात हो। उन्होंने कहा कि मैं मेघालय की महिलाओं को पार्टी में शामिल होने का आवाहन करता हूं। ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिल सके।

जीएसटी का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर हम सत्ता में आए तो जीएसटी में ढांचागत बदलाव करेंगे। इसे और आसान बनाएंगे।


बता दें कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों-त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख घोषित कर दी गई हैं। त्रिपुरा में 14 फरवरी को जबकि मेघालय व नागालैंड में 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। तीनों विधानसभा चुनावों के परिणाम 28 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Web Title: Shillong: Congress with women and RSS opposes, says Rahul Gandhi on Meghalaya visit

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे