लाइव न्यूज़ :

सेंगर के बाद स्वामी चिन्मयानंद को बचा रही योगी सरकार, पुलिस की लापरवाही व आरोपी को सरंक्षण दिए जाने का हश्र सबके सामनेः प्रियंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 13:53 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि उन्नाव बलात्कार मामले में भाजपा सरकार और पुलिस की लापरवाही व आरोपी को सरंक्षण दिए जाने का हश्र सबके सामने है। अब भाजपा सरकार और उप्र पुलिस शाहजहांपुर मामले में वही दुहरा रही है। पीड़िता भय में है। लेकिन भाजपा सरकार पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी वाड्रा लगातार ट्वीट कर मोदी और योगी सरकार पर हमला कर रही हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था चौपट कर के मौन बैठी हुई है।

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार ट्वीट कर मोदी और योगी सरकार पर हमला कर रही हैं। कभी अर्थव्यवस्था को लेकर तो कभी कानून को लेकर सरकार को कोस रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि उन्नाव बलात्कार मामले में भाजपा सरकार और पुलिस की लापरवाही व आरोपी को सरंक्षण दिए जाने का हश्र सबके सामने है। अब भाजपा सरकार और उप्र पुलिस शाहजहांपुर मामले में वही दुहरा रही है। पीड़िता भय में है। लेकिन भाजपा सरकार पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बलात्कार के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को उसी तरह से संरक्षण दे रही है जैसे उसने उन्नाव मामले के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को दिया था।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''उन्नाव बलात्कार मामले में भाजपा सरकार और पुलिस की लापरवाही व आरोपी को सरंक्षण दिए जाने का हश्र सबके सामने है। " प्रियंका ने कहा, ''अब भाजपा सरकार और उप्र पुलिस शाहजहाँपुर मामले में वही दुहरा रही है। पीड़िता भय में है।

लेकिन भाजपा सरकार पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रही है। '' गौरतलब है कि चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म की रपट दर्ज न होने से नाराज छात्रा ने बुधवार को सुबह इलाहाबाद उच्च न्यायालय का रुख किया। पीड़ित छात्रा का कहना है कि स्वामी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। 

अर्थव्यवस्था को चौपट कर मौन बैठी है सरकार:प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था चौपट कर के मौन बैठी हुई है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश की विकट स्थिति को छिपाने की कोशिश कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सरकार) के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर प्रियंका ने केंद्र की भाजपा सरकार पर यह प्रहार किया। कांग्रेस महासचिव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था चौपट, मौन बैठी है सरकार। संकट में हैं कम्पनियाँ, ठप्प हो रहा व्यापार।’’ उन्होंने ‘100 दिन कोई विकास नहीं’ हैशटैग के साथ किये इस ट्वीट में आगे कहा, ‘‘ड्रामे से, छल से, झूठ से, प्रचार से, करके कपट...जन-जन से छुपा रहे देश की हालत विकट।’’ 

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसमोदी सरकारयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा