बोले CM शिवराज- शहडोल मेरे दिल का टुकड़ा, कांग्रेस ने इसे किया बर्बाद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: November 7, 2018 05:57 AM2018-11-07T05:57:16+5:302018-11-07T05:57:16+5:30

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में कौन बनेगा करोड़पति जैसा यक्ष प्रश्न बन गया है। पूरी कांग्रेस कंफ्यूज है और अपना नेता ही तय नहीं कर पा रही है। भाजपा का सेनापति तय है, जबकि कांग्रेस में कंफ्यूजन इतना है कि यह प्रदेश में नेता तय नहीं कर पा रहे हैं।

Shahdol was my heart piece, Congress did it ruin says CM Shivraj singh | बोले CM शिवराज- शहडोल मेरे दिल का टुकड़ा, कांग्रेस ने इसे किया बर्बाद

बोले CM शिवराज- शहडोल मेरे दिल का टुकड़ा, कांग्रेस ने इसे किया बर्बाद

शहडोल मेरे लिए खास है, क्योंकि अपना पर्चा भरते ही मैं सबसे पहले शहडोल आया हूं। शहडोल मेरे दिल का टुकड़ा है, इसलिए मैं यहाँ बार बार आता हूँ। जितने विकास के काम मैंने शहडोल के लिए किये उतने काम कभी कांग्रेस नही कर पाई। शहडोल को कांग्रेस ने बर्बाद करने का काम किया है, जबकि मैंने इसे संभाग बनाकर इसका विकास किया है। मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग और यूनिवर्सिटी जिले को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात आज मंगलवार को शहडोल में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।                    

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में कौन बनेगा करोड़पति जैसा यक्ष प्रश्न बन गया है। पूरी कांग्रेस कंफ्यूज है और अपना नेता ही तय नहीं कर पा रही है। भाजपा का सेनापति तय है, जबकि कांग्रेस में कंफ्यूजन इतना है कि यह प्रदेश में नेता तय नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेसियों से पूछो कि तुम्हारा नेता कौन है पार्टी किसे मुख्यमंत्री बनाएगी, तो अलग-अलग नेताओं के नाम बताते हैं। कहीं लिखा मिलता है कमलनाथ सरकार, कहीं सिंधिया सरकार, कहीं अजय सरकार तो कहीं भूरिया सरकार। 

उन्होंने जनता से पूछते हुए कहा कि जो नेता इतने कन्फ्यूजन में हैं, उनकी पार्टी कभी प्रदेश चला सकती है क्या ? कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस को रात-रात भर नींद नहीं आती और कांग्रेस वाले रात-रात भर जागते हैं। कांग्रेस के पास चुनाव में कोई मुद्दा नही है। कांग्रेस विकास विरोधी है हम विकास करते हैं तो उनको दर्द होता है। पिछले 15 सालों से सत्ता से बाहर कांग्रेस नेता सत्ता के लिए छटपटा रहें हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा मिस्टर बंटाधार ने मध्यप्रदेश को बर्बाद कर दिया था। बंटाधार के शासन में चारों ओर निराशा थी। सड़क बची ही नहीं थी, बिजली का पता नहीं था, बंटाधार के राज में दीपावली की रात भी कई बार अँधेरे में बीत जाती थी और किसानों की फसल पानी के इंतजार में खेतों में ही सूख जाती थी। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को तबाह और पूरी तरह बर्बाद कर दिया था। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें 2003 में कांग्रेस से प्रदेश बदहाल स्थिति में विरासत  में  मिला था।  इन 15 वर्षों में मध्यप्रदेश को बीमारू से विकासशील, विकासशील से विकसित बनाया है। आने वाले 5 वर्षो में विकसित प्रदेश को समृद्ध मध्यप्रदेश बनायेंगें। समृद्ध मध्यप्रदेश का मतलब है किसानों की आय को दोगुनी करना, समृद्ध मध्यप्रदेश का मतलब गरीबी को खत्म करना, समृद्ध मध्यप्रदेश का मतलब हर घर बिजली से रोशन हो।  

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय प्रतिव्यक्ति आय सिर्फ 13 हजार रुपए थी,  जिसे हमने 79 हजार तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि आने वाले 5 सालों में हम प्रतिव्यक्ति आय को 1 लाख रुपए सालाना तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Web Title: Shahdol was my heart piece, Congress did it ruin says CM Shivraj singh

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे