लाइव न्यूज़ :

शिवसेना का भाजपा पर तंज, सतर्क रहे, आपके कई सदस्य संभवत: सरकार के मित्र बन गए हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2019 16:06 IST

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में छपे संपादकीय में कहा, ‘‘सरकार की मंशा और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का मन साफ है, इसलिए उनके नए मित्र बनते रहेंगे। विपक्षी दल को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि उसके भी कई सदस्य संभवत: सरकार के मित्र बन गए हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने कहा कि राज्य के लोग इस बात को लेकर एकमत हैं कि फड़नवीस जो कुछ भी बोल रहे हैं, वह अनावश्यक है।शिवसेना नीत सरकार बहुमत में है और मुख्यमंत्री ने विधानसभा में यह साबित किया है।

शिवसेना ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में विपक्षी दल भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे सतर्क रहना चाहिए क्योंकि उसके कई सदस्य राज्य में उद्धव ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी सरकार के संभवत: मित्र बन गए हैं।

पार्टी ने सदन में ‘‘अनावश्यक रूप से’’ आक्रामकता अपनाने को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस की भी आलोचना की। नागपुर में राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है जिसमें भाजपा और मुख्य रूप से फड़नवीस, ठाकरे नीत सरकार को विभिन्न मामलों पर घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में छपे संपादकीय में कहा, ‘‘सरकार की मंशा और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का मन साफ है, इसलिए उनके नए मित्र बनते रहेंगे। विपक्षी दल को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि उसके भी कई सदस्य संभवत: सरकार के मित्र बन गए हैं।’’

पार्टी ने कहा कि विपक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उसने कहा, ‘‘केवल इसलिए दो पक्षों को शत्रु नहीं बन जाना चाहिए कि जो विपक्ष की मेज पर थे, अब वे सरकार में हैं। यदि यह हो रहा है तो यह अच्छा नहीं है।’’ उसने कहा, ‘‘विधानसभा में भाजपा इस बात को लेकर अपनी असहजता दिखा रही है कि 105 विधायक होने के बावजूद वह सरकार गठित नहीं कर पाई, लेकिन इस असहजता के कारण भाजपा का जो रुख है उसे नजरअंदाज करना ही सबसे अच्छा है।’’

शिवसेना ने कहा कि राज्य के लोग इस बात को लेकर एकमत हैं कि फड़नवीस जो कुछ भी बोल रहे हैं, वह अनावश्यक है। शिवसेना नीत सरकार बहुमत में है और मुख्यमंत्री ने विधानसभा में यह साबित किया है। पार्टी ने कहा, ‘‘फड़नवीस का कहना है कि राज्य सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर रही और किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही, लेकिन क्या मोदी सरकार ने हर नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए हस्तांतरित करने का वादा पूरा किया। यदि ऐसा हुआ होता तो किसान खुश होते क्योंकि इससे उनका कर्ज उतर जाता। भाजपा सरकार लोगों को ठग रही है। उसे पहले अपने वादे पूरे करने चाहिए।’’

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेसंजय राउतमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा