लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारक बन सकती हैं सपना चौधरी, सोनिया गांधी से मिलने पहुंची जनपथ

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 23, 2018 13:55 IST

सपना चौधरी ने कहा कि वह फिलहाल राजनीति में नहीं आएंगी, लेकिन कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं। सपना ने बताया कि वह प्रियंका गांधी की बहुत बड़ी फैन हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 23 जून: हरियाणा की मशहूर डांसर और बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना चौधरी जल्द ही अपना राजनीति की ओर रूख कर सकती है। इन खबरों की चर्चा तब से ज्यादा है जब शुक्रवार को कांग्रेस ऑफिस में सपना चौधरी पहुंची थी। इसके बाद सपना चौधरी 10 जनपथ में जाकर सोनिया गांधी से भी मिलने की कोशिश की लेकिन सोनिया का वक्त नहीं मिलने की वजह से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।

इसी दौरान जब सपना को राजनीति में आने के लिए पूछा गया तो उन्होंने इस बात से साफ मना कर दिया। लेकिन उन्होंने कहा कि अगर कोई अच्छा मौका मिला तो वह भविष्य में राजनीति की ओर रूख कर सकती हैं।

अरुण जेटली ने ब्लॉग में कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल से पूछा- कौन है मानवाधिकारों का दुश्मन?

सपना चौधरी ने कहा कि वह फिलहाल राजनीति में नहीं आएंगी, लेकिन कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं। सपना ने बताया कि वह प्रियंका गांधी की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से मिलने वह फिर दोबारा आएंगी। 

 सपना चौधरी ने यह भी कहा, सोनिया गांधी और कांग्रेस ने देश के लिए काफी काम किया है। वह उनसे काफी प्रभावित हैं। सपना ने बताया कि उनके मुलाकात करने की मंशा के पीछे कोई मकसद नहीं है बस वह मिलना चाहती हैं। सपना ने कहा कि हर किसी की जिंदगी में अच्छा-बुरा वक्त आता है, लेकिन जब अच्छा वक्त आए तो उसे जाने नहीं देना चाहिए। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :सपना चौधरीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा