लाइव न्यूज़ :

संघ एक ऐसा आंदोलन है, जो देश-दुनिया को बदलने की ताकत रखता है और अगर RSS नहीं होता तो हमारा हिन्दुस्तान भी नहीं होताः पूनिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2019 17:08 IST

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर उसपर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मैं समझता हूं यह इतिहास छुपा नहीं है और इतिहास के तथ्य छुपे नहीं हैं... इस देश में विभाजन किसने कराया, मुगलों और अंग्रेजों से साठगाठ किसने की? मुझे लगता है अगर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नहीं होता तो हिन्दुस्तान नहीं होता।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने सवाल किया, ‘‘इस देश में राम मंदिर को ध्वस्त करके बाबरी मस्जिद को इस तरीके से मुद्दा किसने बनाया....’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस देश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नहीं होता तो शायद देश नहीं होता।

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक ऐसा आंदोलन है जो देश और दुनिया को बदलने की ताकत रखता है और अगर संघ नहीं होता तो हमारा हिन्दुस्तान भी नहीं होता।

जयपुर में एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पूनिया ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर उसपर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मैं समझता हूं यह इतिहास छुपा नहीं है और इतिहास के तथ्य छुपे नहीं हैं... इस देश में विभाजन किसने कराया, मुगलों और अंग्रेजों से साठगाठ किसने की? मुझे लगता है अगर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नहीं होता तो हिन्दुस्तान नहीं होता।’’

विपक्षी दल पर कटु व्यंग्य करते हुए उन्होंने सवाल किया, ‘‘इस देश में राम मंदिर को ध्वस्त करके बाबरी मस्जिद को इस तरीके से मुद्दा किसने बनाया....’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस देश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नहीं होता तो शायद देश नहीं होता।

आज देश में लोकतंत्र भी बचा है और इस लोकतंत्र की अक्षुणता के साथ-साथ पूरे देश और दुनिया में भारत के स्वाभिमान की धमक बढ़ी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने आप में शब्द या संस्था नहीं है बड़ा आंदोलन है जो देश और दुनिया को बदल सकता है।’’

पूनिया को शनिवार को राजस्थान भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि संघ पृष्ठभूमि के जाट नेता पूनिया मूल रूप से राजगढ़ (चुरू) के हैं और आमेर (जयपुर) से विधायक हैं। वे लगभग डेढ़ दशक से भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे हैं और प्रदेश प्रवक्ता भी हैं। 

टॅग्स :आरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थानमोदी सरकारनरेंद्र मोदीमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा