लाइव न्यूज़ :

राहुल को RSS का निमंत्रण: कांग्रेस ने कहा- अभी तक नहीं आया कोई आमंत्रण, मिला तो सोच-समझकर देंगे जवाब

By भाषा | Updated: August 28, 2018 00:50 IST

आरएसएस अगले महीने संघ प्रमुख मोहन भागवत की तीन दिन की व्याख्यान श्रृंखला में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी सहित कई अन्य को न्योता दे सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 अगस्त: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा राहुल गांधी को न्यौता दिए जाने की संभावना से जुड़ी खबरों पर कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि जब निमंत्रण मिलेगा तो ‘सोच-समझकर’ जवाब दिया जाएगा।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अभी हमें कोई निमंत्रण मिला नहीं हैं। जब निमंत्रण नहीं मिला है तो मैं किसी की काल्पनिक चीज पर टिप्पणी नहीं करने वाला हूँ। आप (पत्रकार) निश्चिंत रहें, जब मिलेगा तो सोच-समझ कर उसके बारे में उत्तर भी दिया जाएगा, आप लोगों को अवगत भी कराया जाएगा।’’ 

खबरें हैं कि आरएसएस अगले महीने संघ प्रमुख मोहन भागवत की तीन दिन की व्याख्यान श्रृंखला में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी सहित कई अन्य को न्योता दे सकता है। 

आरएसएस के सूत्रों ने बताया कि इस कदम का मकसद अलग-अलग विचारधारा के लोगों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करना है। उन्होंने बताया कि सूची अभी तैयार की जा रही है। 

व्याख्यान श्रृंखला में राहुल को आमंत्रित किए जाने के संकेत ऐसे समय पर मिले हैं जब आज ही ही आरएसएस ने अपनी तुलना इस्लामी कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से किए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष की आलोचना की है। 

टॅग्स :आरएसएसराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos