लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद आज पहली बार पटना पहुंचे आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत, बोले-हमारी पार्टी में एक ही नेता हैं नीतीश कुमार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2021 20:58 IST

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद आज पहली बार पटना पहुंचे. इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. हजारों की संख्या में जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ एयरपोर्ट पर जुटी.

Open in App

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद आज पहली बार पटना पहुंचे. इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. हजारों की संख्या में जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ एयरपोर्ट पर जुटी. फूल मालाओं को पहना कर उनका स्वागत किया गया. राजधानी को बैनर-पोस्टर से पाट दिया गया. एयरपोर्ट से जदयू कार्यालय तक आरसीपी सिंह का रोड शो था. लेकिन पटना हाईकोर्ट पहुंचते-पहुंचे आरसीपी सिंह की तबीयत खराब हो गई.

बताया जाता है कि आरसीपी सिंह जिस पिक-अप वैन पर रोड शो के दौरान सवार थे, उसी गाडी में बैठ गये. कार्यकर्ताओं ने बडी तेजी से उनकी गाडी को आगे बढाया. उनके स्वागत में आये लोग हाथ में माला-लिये खडे रह गये और उनकी गाडी तेजी से जदयू दफ्तर पहुंची. सूचना मिलते ही तुरंत पार्टी दफ्तर में डॉक्टरों की टीम पहुंची. आरसीपी सिंह का ईसीजी और बीपी की जांच की गई. बताया जा रहा है कि गर्मी अधिक होने के कारण आरसीपी सिंह की तबियत खराब हुई है. जदयू कार्यालय में बडी संख्या में नेता, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान आरसीपी सिंह के साथ परिवहन मंत्री शीला कुमारी भी मौजूद थीं.

इससे पहले पटना पहुंचने के बाद एयरपोर्ट के बाहर मीडिया के साथ संक्षिप्त बातचीत में आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी में एक ही नेता हैं नीतीश कुमार. बाकी सब लोग उन्हें मदद करते हैं. जितने कार्यकर्ता हैं, उनकी यही इच्छा है कि केंद्र में भी मजबूत सरकार रहे. प्रदेश में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास हो. इसलिए कार्यकर्ता उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि जदयू में कहीं कोई गुटबाजी नहीं है. मेरे और ललन सिंह में कोई मन मुटाव नहीं है. जदयू का मतलब ही है जनता दल यूनाईटेड, तो विवाद की बात कहा से आती है. 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटनाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा