लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किन्हें मिला टिकट

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 7, 2018 20:48 IST

देश भर के विभिन्न राज्यों से राज्यसभा के 58 सदस्यों के चुनाव के लिए 23 मार्च को मतदान किया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 7 मार्च। आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई लिस्ट में वित्त मंत्री अरुण जेटली और कानून मंत्री रविशंकर जैसे दिग्गज शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में कुल 8 लोगों को राज्यसभा में भेजने की तैयारी की है। हांलाकि दूसरी लिस्ट कब तक जारी होगी अब तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश से वित्त मंत्री अरुण जेटली, बिहार से कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, मध्य प्रदेश से सामाजिक अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को राज्यसभा भेजने की तैयारी की है।

बीजेपी की पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश से धर्मेंद्र प्रधान और हिमाचल प्रदेश से स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा राज्यसभा भेजा जाएगा। इसके अलावा गुजरात से मनसुख भाई मांडविया और पुरुषोत्तम रूपाला जबकि राजस्थान से भूपेंद्र यादव को राज्यसभा भेजने की तैयारी है। वहीं महाराष्ट्र से प्रकाश जावड़ेकर को टिकट दिए जाने की चर्चा थी लेकिन फिलहाल इस लिस्ट में उनका नाम नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगली लिस्ट में उनके नाम की घोषणा की जा सकती है। 

23 मार्च  को होगा मतदान

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोषणा कर कहा कि देश भर के विभिन्न राज्यों से राज्यसभा के 58 सदस्यों के चुनाव के लिए 23 मार्च को मतदान किया जाएगा।  मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। नामांकन की अंतिम तारीख 12 मार्च है। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। 

इन 58 सीटों में उत्तर प्रदेश की 10, बिहार और महाराष्ट्र से छह-छह, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से पांच-पांच, गुजरात और कर्नाटक से चार-चार, ओडिशा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से तीन-तीन, झारखंड की दो और हरियाणा, हिमाचल, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड से एक-एक सीट शामिल हैं।

टॅग्स :राज्य सभाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरुण जेटलीरविशंकर प्रसादचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा