लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सरकार गिराने की साजिश के मामले में भंवरलाल और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह पर राजद्रोह का केस, SOG ने दर्ज किया मामला

By भाषा | Updated: July 17, 2020 14:02 IST

एसओजी की ओर से ये एफआईआर कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी की शिकायत पर दर्ज की गयी हैं। वायरल ऑडियो को लेकर कांग्रेस का दावा है कि इनमें से एक आवाज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की भी है।

Open in App
ठळक मुद्देएसओजी ने विधायकों की खरीद फरोख्त के मामले में दो और एफआईआर दर्ज कीगजेंद्र सिंह, संजय जैन और कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के खिलाफ शिकायत, सरकार गिराने की कोशिश का आरोप

राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने विधायकों की खरीद फरोख्त के जरिए राजस्थान की चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश के आरोपों में दो और प्राथमिकियां शुक्रवार को दर्ज कीं। ये प्राथमिकियां कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी की शिकायत पर दर्ज की गयी हैं।

एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक अशोक राठौड़ ने बताया, ‘विधायकों की खरीद फरोख्त और सोशल मीडिया में वायरल हुए कथित ऑडियो की जांच के लिए आईपीसी की धारा 124 ए (राजद्रोह) तथा 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत दो एफआईआर दर्ज की गयी हैं।’

उन्होंने कहा कि ऑडियो रिकार्डिंग में जिन संजय जैन का नाम सामने आया है उन्हें बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और उनसे पूछताछ की जा रही है। मुख्य सचेतक जोशी ने इस बारे में बृहस्पतिवार की रात को गजेंद्र सिंह, संजय जैन और कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के खिलाफ शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने का आग्रह किया था।

कांग्रेस का आरोप- गजेंद्र सिंह हैं साजिश में शामिल

मीडिया में वायरल हुए ऑडियो में कथित तौर पर विधायकों की खरीद फरोख्त की बात की जा रही है और कांग्रेस का दावा है कि इनमें से एक आवाज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की भी है। हालांकि भाजपा नेताओं ने इस ऑडियो को फर्जी बताते हुए इसे खारिज किया है। जोशी ने कहा, ‘सोशल मीडिया में ऑडियो वायरल होने के बाद मैंने इसकी जांच का आग्रह करते हुए एसओजी में शिकायत की। मामला दर्ज किया गया है लेकिन मुझे इसकी कॉपी नहीं मिली है।’ 

जोशी ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस बारे में शिकायत की थी लेकिन साक्ष्यों को लेकर अनेक सवाल उठे और जांच में देरी हुई लेकिन यह ऑडियो एक नया साक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ऑडियो रिकार्डिंग में जिनकी आवाज है उन्हें पहचान कर उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

राज्य में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार को गिराने के षड्यंत्र और विधायकों को प्रलोभन दिए जाने के मामले में एसओजी इन्हें मिला कर अब तक तीन एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

टॅग्स :सचिन पायलटअशोक गहलोतकांग्रेसराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा