लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कांग्रेस शक्ति परीक्षण से पहले बागियों को अयोग्य घोषित करने की तैयारी, नई रणनीति पर काम शुरू, प्लान बी तैयार

By शीलेष शर्मा | Updated: July 21, 2020 20:47 IST

सूत्र बताते हैं कि गहलोत सरकार विधान सभा का सत्र बुलाकर ,सत्र शुरू होते ही विधायक दल की बैठक बुलायेगी और उसके लिये व्हिप ज़ारी करेगी क्योंकि उसे पता है कि बागी विधायक उसमें हिस्सा नहीं लेंगे जिसके आधार पर व्हिप का उल्लंघन करने को  आधार बना कर अयोग्य घोषित किये जाने की कार्यवाही होगी।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायालय ने 24 जुलाई तक निर्णय को सुरक्षित रखा लेकिन सत्र बुलाने के मुद्दे पर कोई निर्देश ज़ारी नहीं किया है। गेहलोत सरकार के पास प्लान बी तैयार है जिस पर वह अमल करेगी। सूत्र ने प्लान बी का खुलासा करने से इनकार कर दिया। परन्तु यह संकेत अवश्य दिये कि सदन के पटल पर  सरकार अपना बहुमत आसानी से साबित कर देगी। भले ही अदालत ने सचिन खेमे को 24 जुलाई तक राहत दे दी हो परन्तु उसका असर सरकार पर पड़ने वाला नहीं है।

नई दिल्ली/जयपुरः राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा फ़ैसले को सुरक्षित रखने के बाद कांग्रेस नई रणनीति बनाने में जुट गयी है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस सदन में शक्ति परीक्षण से पहले ही उन सभी विधायकों की सदस्यता समाप्त करा देगी जो बगावत कर सरकार से बाहर गये हैं।

सूत्र बताते हैं कि गहलोत सरकार विधान सभा का सत्र बुलाकर ,सत्र शुरू होते ही विधायक दल की बैठक बुलायेगी और उसके लिये व्हिप ज़ारी करेगी क्योंकि उसे पता है कि बागी विधायक उसमें हिस्सा नहीं लेंगे जिसके आधार पर व्हिप का उल्लंघन करने को  आधार बना कर अयोग्य घोषित किये जाने की कार्यवाही होगी।

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है लेकिन गहलोत के निकट सूत्रों ने दावा किया कि भले ही उच्च न्यायालय ने 24 जुलाई तक निर्णय को सुरक्षित रखा लेकिन सत्र बुलाने के मुद्दे पर कोई निर्देश ज़ारी नहीं किया है। गेहलोत सरकार के पास प्लान बी तैयार है जिस पर वह अमल करेगी।

इस सूत्र ने प्लान बी का खुलासा करने से इनकार कर दिया

इस सूत्र ने प्लान बी का खुलासा करने से इनकार कर दिया। परन्तु यह संकेत अवश्य दिये कि सदन के पटल पर  सरकार अपना बहुमत आसानी से साबित कर देगी। भले ही अदालत ने सचिन खेमे को 24 जुलाई तक राहत दे दी हो परन्तु उसका असर सरकार पर पड़ने वाला नहीं है।

बावजूद इसके गहलोत खेमे को डर है कि 102 विधायक उसके साथ हैं ,भाजपा उनको तोड़ने की हर संभव कोशिश में लगी है ,यही कारण है कि इन विधायकों को रिसोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है ,उनको कुछ दिन और रहने की सलाह दी गयी है।

सूत्र बताते हैं कि इन विधायकों को उसी समय सीधे विधान सभा ले जाया जायेगा जब सरकार शक्ति परीक्षण में जायेगी। विधान सभा सत्र के शुरू होते ही कॅरोना पर सरकार रिपोर्ट रखेगी उसके बाद एजेंडे में शक्ति परीक्षण का मुद्दा आयेगा ताकि गेहलोत सरकार बीच के समय का इस्तेमाल कर सके। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा