लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में संकटः सचिन पायलट पर फैसला लेने से पहले 3 घंटे तक राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी में क्या मंथन हुआ, जानिए मामला

By शीलेष शर्मा | Updated: July 17, 2020 21:18 IST

प्रियंका ने सचिन की बातों को सुनने के बाद सचिन को प्रस्ताव दिया कि वह राजस्थान छोड़ कर राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करें जिसके जबाब में सचिन की शर्त थी कि पहले अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाये और उनको मुख्यमंत्री बनाया जाये ,चूँकि यह संभव नहीं था,क्योंकि सोनिया गाँधी ऐसा करने को तैयार नहीं थी.

Open in App
ठळक मुद्देइस फ़ैसले पर अपनी सहमति उस समय दी, जब प्रियंका ने सचिन पायलट से लगभग 25 मिनट तक हुयी चर्चा का ब्योरा दिया।प्रियंका ने गहलोत के साथ विधायकों के समर्थन होने की बात की दलील दी जिसे सचिन ने सिरे से खारिज करते हुये प्रियंका को साफ़ कर दिया कि वह राष्ट्रीय राजनीति में नहीं आयेंगे.सचिन के तेवरों को भांप कर प्रियंका ने राहुल और सोनिया से चर्चा करने का भरोसा सचिन को दिया और 10 जनपथ जा पहुँचीं। 

नई दिल्लीः मंगलवार को सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री के पद से हटाने का फ़ैसला लेने से पहले 3 घंटे तक राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी ने गहन मंथन किया था.

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी शुरू में इस फ़ैसले के पक्ष में नहीं थे लेकिन उन्होंने इस फ़ैसले पर अपनी सहमति उस समय दी, जब प्रियंका ने सचिन पायलट से लगभग 25 मिनट तक हुयी चर्चा का ब्योरा दिया। पार्टी सूत्र बताते हैं कि प्रियंका ने सचिन की बातों को सुनने के बाद सचिन को प्रस्ताव दिया कि वह राजस्थान छोड़ कर राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करें जिसके जबाब में सचिन की शर्त थी कि पहले अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाये और उनको मुख्यमंत्री बनाया जाये ,चूँकि यह संभव नहीं था,क्योंकि सोनिया गाँधी ऐसा करने को तैयार नहीं थी.

अतः प्रियंका ने गहलोत के साथ विधायकों के समर्थन होने की बात की दलील दी जिसे सचिन ने सिरे से खारिज करते हुये प्रियंका को साफ़ कर दिया कि वह राष्ट्रीय राजनीति में नहीं आयेंगे क्योंकि राजस्थान उनकी और उनके पिता राजेश पायलट व माता रमा पायलट की कर्मभूमि है। सचिन के तेवरों को भांप कर प्रियंका ने राहुल और सोनिया से चर्चा करने का भरोसा सचिन को दिया और 10 जनपथ जा पहुँचीं। 

उल्लेखनीय है कि सोनिया पहले से ही  इस बात से नाराज़ थीं कि सचिन भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस सरकार को गिराने में जुटे हैं, इसकी जानकारी अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल पहले ही सोनिया को दे चुके थे।

प्रियंका के प्रस्ताव को सचिन द्वारा  ठुकराने ,भाजपा से सांठ -गांठ करने जैसे बिंदुओं का संज्ञान लेकर परिवार के तीनों सदस्य इस नतीजे पर पहुंचे और उसकी जानकारी वेणुगोपाल को दे दी गयी। जिसकी बाद में सुरजेवाला ने घोषणा कर दी। बाबजूद इसके राहुल ने साफ़ किया कि सचिन के लिये पार्टी के दरवाज़े खुले रखने होंगे ,ऐसा कदम न उठाया जाये कि वापसी के सभी दरवाज़े बंद हो जाएं।

टॅग्स :सचिन पायलटअशोक गहलोतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा