लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Political Crisis: विधायक दल की बैठक में पहुंचे 107 एमएलए, विक्ट्री साइन दिखाकर किया बहुमत का दावा, सचिन पायलट को मनाने में जुटीं प्रियंका गांधी

By सुमित राय | Updated: July 13, 2020 15:24 IST

राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच सीएम अशोक गहलोत के आवास पर हुई बैठक में 107 विधायक शामिल हुए, लेकिन सचिन पायलट नहीं पहुंचे, जिन्हें मनाने में खुद प्रियंका गांधी जुटी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस का दावा है कि उसके पास 109 विधायकों का समर्थन है। 107 एमएलए जयपुर में आयोजित विधायक दल की बैठक में शामिल हुए।हालांकि सचिन पायलट विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए।

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार पर मंडरा रहा खतरा अब टलता दिख रहा है, क्योंकि सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में 100 से अधिक विधायकों ने हिस्सा लिया और विक्ट्री साइन दिखाकर साफ किया है सीएम अशोक गहलोत के पास बहुमत है।

कांग्रेस का दावा है कि उसके पास 109 विधायकों का समर्थन है। एएनआई के अनुसार 107 एमएलए विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। इसके बाद अब सबकी नजर सचिन पायलट पर है, जो सोमवार को विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए।

सचिन पायलट को मनाने में जुटीं प्रियंका गांधी

हालांकि इस बीच बताया जा रहा है कि पार्टी से नाराज चल रहे सचिन पायलट को मनाना का काम जारी है और इस मोर्चे को खुद प्रियंका गांधी ने संभाला है। प्रियंका सचिन पायलट और अशोक गहलोत से बात कर राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट को दूर करने की कोशिश कर रही हैं।

सचिन पायलट से कांग्रेस नेताओं ने की बात

सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने कहा है कि सचिन पायलट से पिछले 48 घंटे में कई बार बात हुई है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के दरवाजे खुले हैं और पार्टी किसी की समस्या के समाधान के लिए बात करने को तैयार है। रणदीप सुरजेवाला ने साथ ही कहा कि जिस घर में बर्तन होते हैं वहीं खटकते हैं लेकिन ये साफ है कि राजस्थान में सरकार को कोई खतरा नहीं है।

सचिन पायलट का दावा- अल्पमत में गहलोत सरकार

इससे पहले रविवार को सचिन पायलट ने दावा किया था कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें  30 से अधिक कांग्रेस और कुछ निर्दलीय विधायकों ने उन्हें समर्थन देने का वादा किया है। पायलट के समर्थक माने जाने वाले कुछ विधायकों के शनिवार को दिल्ली में होने के वजह से गुटबाजी की चर्चा को हवा मिली थी। हालांकि तीन ऐसे विधायकों ने जयपुर आकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि दिल्ली वे अपने व्यक्तिगत कारणों से गए थे।

 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान सरकारसचिन पायलटप्रियंका गांधीकांग्रेसरणदीप सुरजेवालाजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह