लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, 'सभी गांवो में बिजली' को बताया ‘एक और झूठ’

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 1, 2018 06:38 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के सभी गांवों में बिजली पहुंचाए जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा पर निशाना साधते हुए इसे ‘एक और झूठ ’ करार दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 मई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के सभी गांवों में बिजली पहुंचाए जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा पर निशाना साधते हुए इसे ‘एक और झूठ ’ करार दिया है। राहुल ने सभी गांवों में बिजली पहुंचाए जाने से जुड़ी एक खबर को पोस्ट करते हुए ट्वीट कर कहा कि , ‘‘एक और झूठ। ’’ 

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम ने कहा कि यह भी इस सरकार का एक ‘जुमला ’ है क्योंकि 5 .80 लाख गांवों में पहले की सरकारों के समय ही बिजली पहुंच चुकी थी और ‘प्रधानमंत्री दावा कर रहे हैं कि उनके समय सभी गांवों में बिजली पहुंचाई गई। ’ 

चिदंबरम ने भारतीय युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक में कहा , ‘‘मोदी जी ने चार साल पहले कहा था कि हम शेष बचे 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचा देंगे। उनसे पूछना चाहिए कि 580,000 गांवों में बिजली किसने पहुंचाई ? इन गांवों में पिछली सरकारों ने बिजली पहुंचाई है। अब वे ऐसा पेश कर रहे हैं कि सभी गांवों में हमने बिजली पहुंचाई। यह भी एक जुमला है। ’’ 

दरअसल, पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा था कि , ‘‘भारत के सभी गांवों में शनिवार को बिजली पहुंचा दी गई है।’’ आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार , मई 2014 में मोदी के सत्ता संभालने के समय देश में 18,452 गांव बिना बिजली के थे।

टॅग्स :राहुल गाँधीमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा