लाइव न्यूज़ :

वायनाड से राहुल गांधी की उम्मीदवारी के बाद सियासत गरमाई, वाम दलों ने कहा- कांग्रेस हमें बनाने जा रही है निशाना 

By भाषा | Updated: March 31, 2019 21:02 IST

माकपा पोलितब्यूरो के सदस्य प्रकाश करात ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘उनकी प्राथमिकता अब केरल में वाम मोर्चा के खिलाफ लड़ना है। यह भाजपा से लड़ने की कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के खिलाफ है । ’’ उन्होंने बताया कि पार्टी इस कदम का विरोध करेगी।

Open in App

माकपा और भाकपा ने रविवार को कहा कि वायनाड संसदीय क्षेत्र से राहुल गांधी को मैदान में उतारने के कांग्रेस के फैसले से संकेत मिलता है कि पार्टी केरल में वाम मोर्चा को निशाना बनाना चाहती है और पार्टी ने जोर देकर कहा कि वे उनकी हार सुनिश्चित करने का काम करेंगे।

माकपा पोलितब्यूरो के सदस्य प्रकाश करात ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘उनकी प्राथमिकता अब केरल में वाम मोर्चा के खिलाफ लड़ना है। यह भाजपा से लड़ने की कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के खिलाफ है । ’’ उन्होंने बताया कि पार्टी इस कदम का विरोध करेगी।

करात ने कहा, ‘‘वाम मोर्चा के खिलाफ राहुल गांधी जैसे उम्मीदवार चुनने का मतलब है कि कांग्रेस केरल में वाम दलों को निशाना बनाने जा रही है। यह एक ऐसी चीज है जिसका हम पुरजोर विरोध करेंगे और इस चुनाव में, हम वायनाड में राहुल गांधी की हार सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।’’ भाकपा नेता डी राजा ने भी कांग्रेस के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है।

राजा ने कहा, ‘‘इसका कोई मतलब नहीं है। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि कांग्रेस यहां क्या राजनीति खेल रही है। केरल में भाजपा कहीं मुकाबले में नही है। यह मुकाबला वाम मोर्चा बनाम कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा है। केरल में राहुल गांधी के चुनाव लड़ने से देश को आखिर क्या संदेश मिल रहा है।’’ 

चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए तिरुवनंतपुरम आये माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि उम्मीदवारों पर फैसला करना राजनीतिक पार्टी का एक आंतरिक मामला होता है और किसी अन्य पार्टी को इसमें हस्तक्षेप करने की आवश्यकता नहीं है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसवायनाड लोकसभा सीटराहुल गांधीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा