लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- राफेल सौदे में किया 40000 करोड़ रुपये का नुकसान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 20, 2018 00:04 IST

राहुल गांधी ने कहा, यूपीए ने राफेल के साथ प्रति विमान 526 करोड़ रुपये में तय किए थे। लेकिन मोदीजी ने प्रति विमान 1,670 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

Open in App

नई दिल्ली, 19 मार्च। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार के कारण फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान के सौदे में देश को 40,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राहुल ने एक ट्वीट में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के उस बयान का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान जब लड़ाकू विमान नहीं खरीदे गए तो इस समय 'हमारी कीमत' और 'आपकी कीमत' के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।

राहुल ने ट्वीट में कहा, "यूपीए ने राफेल के साथ प्रति विमान 526 करोड़ रुपये में तय किए थे। लेकिन मोदीजी ने प्रति विमान 1,670 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इससे 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ।" बता दें कि बीते रविवार (18 मार्च को) इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुए दो दिवसीय कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन में राहुल गांधी ने अपने संबोधन में बीजेपी और पीएम मोदी पर महाभारत का उदाहरण देते हुए उनकी तुलना कौरवों से की थी। उन्होंने कहा था कि, कौरवों को लगता था कि वह बहुत ही शक्तिशाली हैं, लेकिन पांडव शांत रहते थे। उन्होंने सच के लिए लड़ाई लड़ी।

इसके बाद उन्होंने कहा, बीजेपी और आरएसएस कौरवों की तरह सत्ता के लिए लड़ रहे हैं और कांग्रेस पांडवों की तरह सच्चाई के लिए लड़ रही है। वह कौरवों की तरह सत्ता के नशे में चूर है। कांग्रेस देश की आवाज है और बीजेपी एक संगठन की आवाज है।  

टॅग्स :राहुल गाँधीमोदी सरकारनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा