लाइव न्यूज़ :

मंत्री राठौड़ ने कहा- राहुल प्रेम की बात करते हैं, जबकि कांग्रेस हिंसा का ले रही सहारा

By भाषा | Updated: July 27, 2018 05:01 IST

राठौड़ ने कहा, “नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने मुझे एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने कांग्रेस के एक आधिकारिक प्रवक्ता के व्यवहार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है जिन्होंने मेरा मानना है कि कल संभवत : एक सीधे प्रसारण के दौरान राष्ट्रीय चैनल पर एक एंकर के साथ दुर्व्यवहार किया और अपमानित किया।” 

Open in App

नई दिल्ली, 26 जुलाईः सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आज कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी प्रेम की बात करते हैं लेकिन कांग्रेस के प्रवक्ता हिंसा का सहारा ले रहे हैं। कांग्रेस के एक प्रवक्ता के व्यवहार के खिलाफ नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) द्वारा राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपे जाने के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की। 

राठौड़ ने कहा, “नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने मुझे एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने कांग्रेस के एक आधिकारिक प्रवक्ता के व्यवहार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है जिन्होंने मेरा मानना है कि कल संभवत : एक सीधे प्रसारण के दौरान राष्ट्रीय चैनल पर एक एंकर के साथ दुर्व्यवहार किया और अपमानित किया।” 

उन्होंने कहा कि उनको बताया गया है कि इसी कांग्रेस प्रवक्ता ने कुछ दिनों पहले भी एक पत्रकार के साथ बदसलूकी की थी। राठौर ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र में एक बहुत गलत संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह एक राष्ट्रीय नेटवर्क पर लाइव प्रसारण के दौरान हुआ है तो क्षेत्रीय इलाकों और छोटे शहरों में पत्रकारों की क्या सुरक्षा रह जाएगी। 

मंत्री ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इसे बहेद गंभीरता से लेना चाहिए जो लगातार प्यार और अहिंसा की बात कर रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी के प्रवक्ता हिंसा का रास्ता अख्तियार कर रहे हैं। उन्हें इसे बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। लोकतंत्र को इतने निम्न स्तर पर नहीं ले जाना चाहिए।” 

एनयूजे के महासचिव मनोज वर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी ने टीवी के एक पत्रकार को धमकी दी और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :राजवर्द्धन सिंह राठौरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा