लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कहा- कोरोना के टीके की उपलब्धता और उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए काम करे सरकार

By भाषा | Updated: August 14, 2020 13:44 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन का उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को अभी से एक स्पष्ट रूप से नीति बनाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया के कई देशों और भारत में भी कुछ स्थानों पर कोरोना वायरस के टीके का परीक्षण चल रहा है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 64,553 नए मामले सामने आने से शुक्रवार को कुल मामले 24,61,190 हो गए।

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भारत कोरोना वायरस का टीका तैयार करने वाले देशों में शामिल होगा और ऐसे में सरकार को इस टीके की उपलब्धता, किफायती दाम और उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए अब काम करना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ भारत कोविड-19 का टीका तैयार करने वाले देशों में से एक होगा। ऐसे में यह सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट रूप से परिभाषित, समावेशी रणनीति की जरूरत है कि टीके की उपलब्धता और उचित वितरण हो तथा यह किफायती भी हो।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को ऐसा अभी करना चाहिए। गौरतलब है कि दुनिया के कई देशों और भारत में भी कुछ स्थानों पर कोरोना वायरस के टीके का परीक्षण चल रहा है।

इस बीच, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 64,553 नए मामले सामने आने से शुक्रवार को कुल मामले 24,61,190 हो गए और 1,007 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 48,040 पर पहुंच गई।  

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसइंडियाकोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा