लाइव न्यूज़ :

कौन होगा बीजेपी विरोधी महागठबंधन का नेता? राहुल गांधी ने इस बात का नहीं दिया जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 13, 2018 17:58 IST

मुंबई में पत्रकारों को संबोधन करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ऐसी भावना ना केवल बीजेपी विरोधी राजनीतिक दलों बल्कि जनता की भी है कि महागठबंधन बने जो बीजेपी, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर सके।

Open in App

 मुंबई, 13 जून:  महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ही बीजपी, पीएम मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की उपज जनता की भावना है। पीएम मोदी और भाजपा पार्टी पर हमला बोलते हुए राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और बीजेपी देश के संविधान और अन्य संस्थानों पर हमला कर रहे हैं। राहुल गांधी महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 

उन्होंने मुंबई में पत्रकारों को संबोधन करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ऐसी भावना ना केवल बीजेपी विरोधी राजनीतिक दलों बल्कि जनता की भी है कि महागठबंधन बने जो बीजेपी, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर सके। लेकिन यहीं जब राहुल गांधी से यह पूछा गया कि इस महागठबंधन का नेता कौन है तो उन्होंने इस बात पर चुप्पी साध ली। उन्होंने यह बताया ही नहीं कि महागठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा?

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा, पीएम मोदी और बीजेपी देश के संविधान और संस्थानों पर लगातार हमला कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इन आवाजों को एक साथ लाने की कोशिश कर रही है और इसी दिशा में लगातार काम जारी है।  

अखिलेश यादव टोंटी लेकर पहुँचे मीडिया के सामने, वायरल फोटो पर दी ये सफाई

राहुल गांधी ने यह भी कहा, विपक्ष लगातार पीएम मोदी पेट्रोल और डीजल की कीमतों और जीएसटी को दायरे में लाने के लिए लगातार कहता आ रहा है लेकिन सरकार इसको नजर अंदाज कर रही है। राहुल गांधी ने यह भी कहा- ' मुंबई पर हमला किया गया। यहां छोटे उद्योग, कारोबारी हैं। यहां चमड़ा उद्योग और कपड़ा उद्योग है। इन पर ‘गब्बर सिंह टैक्स’के जरिए हमला किया गया। पूरा देश दुखी है। छोटे उद्यमी दुखी हैं और हम उनके लिए लड़ रहे हैं। '

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा