लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के दामों में पैसे भर की हुई कटौती को राहुल गांधी ने ठहराया 'मजाक', ट्वीटर के जरिए की आलोचना

By स्वाति सिंह | Updated: May 31, 2018 02:45 IST

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत पर लगाम लगाते हुए केंद्र सरकार ने मात्र एक पैसे की कटौती की है। इसी बात पर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मई: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत पर लगाम लगाते हुए केंद्र सरकार ने मात्र एक पैसे की कटौती की है। सरकार के इस फैसले को लेकर खूब आलोचना हो रही है। इसी बात पर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए सरकार के इस फैसले को 'बचपन का मजाक' बताया है। 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'डियर पीएम, आपने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक पैसे कम किए। अगर यह आपके मजाकों में से था तो यह बहुत ही बचकाना मजाक था। एक पैसा कम करना मेरे चैलेंज का सही ढंग से जवाब नहीं है।  गौरतलब है कि बीते हफ्ते राहुल ने पीएम मोदी को पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने का चैलेंज दिया था। 

बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर आम जनता काफी परेशान है, लेकिन इसकी बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगने का नाम नहीं रहा है। मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है। पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 14 पैसे महंगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 78.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 69.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में  86. 24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.79 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। 

मोदी सरकार तेल की कीमतों से निपटने के लिए पिछले कुछ दिनों में कई बार बैठक भी कर चुकी है ताकि वैश्विक कीमतों का ज्यादा असर घरेलू बाजार पर बिल्कुल भी ना पड़े। सोमवार 28 मई को इस मसले पर फिर से बात हुई। इस बैठक के बाद हुए फैसले से ऐसा माना जा रहा है कि इसे तेल की कीमतों से निजात मिलेगा।

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप