लाइव न्यूज़ :

Lokmat Exclusive: जल्द ही परिणय सूत्र में बंधेंगे राहुल गांधी, इस अक्षर के नाम की लड़की से होगा विवाह!

By राहुल मिश्रा | Updated: August 3, 2018 13:04 IST

गांधी खानदान के चिराग और इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की शादी की चर्चा अक्सर सोशल मीडिया पर होती रही है।

Open in App

भारत में कई हैंडसम और मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स हैं। इनमें से कोई अपनी राजनीतिक परंपरा तो कोई अपने फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाने में बिजी हैं। इन्हीं में से एक हैं गांधी खानदान के चिराग और इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जिनकी शादी की चर्चा अक्सर सोशल मीडिया पर होती रही है।

हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हुई थीं जिनमें ये दावा किया गया था कि देश के सबसे चर्चित कुंवारों में शामिल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शादी तय हो गई है। अफवाहों के साथ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। हालांकि यह महज एक अफवाह ही थी, जिसे खुद उस लड़की ने सामने आकर नकार दिया था जिसके साथ राहुल गांधी की शादी की चर्चाएं आम हुई थीं। 

अब जब राहुल गांधी देश के सबसे मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में से एक हैं तो तमाम लोगों में यह दिलचस्पी रहती है कि आखिर राहुल गांधी शादी कब करेंगे या कभी उनकी शादी होगी भी कि नहीं? हमने भी कुछ इन्हीं सवालों को टटोलने का प्रयास किया है लेकिन इसका जबाब हमने गांधी परिवार या राहुल गांधी से नहीं बल्कि ज्योतिष शास्त्री से जानने की कोशिश की है कि राहुल की शादी का योग है कि नहीं? अगर है तो कब तक राहुल परिणय सूत्र में बंध सकते हैं? 

हमने ऋषिकेश के जाने-माने ज्योतिष एवं कर्मकांड विशेषज्ञ प. अतुल शास्त्री से जानने की कोशिश की, कि क्या राहुल गांधी की कुंडली में शादी का योग है कि नहीं?

शादी का योग-

प. अतुल शास्त्री ने कुंडली मिलान के बाद बताया कि अगले तीन सालों में राहुल गांधी की शादी का योग है, यानि वो आने वाले तीन सालों में परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। अतुल शास्त्री ने बताया कि अगर आने वाले तीन सालों के अंदर उनकी शादी होती है तो 'S' नाम की लड़की के साथ हो सकती है। हिंदी वर्णमाला के अनुसार 'स' और 'श' नाम की लड़की के साथ उनकी शादी के योग बन रहे हैं।

अतुल शास्त्री ने बताया कि राहुल गांधी आत्मबली, मनोबली एवं हंसमुख तो हैं लेकिन उनकी विफलता का सबसे बड़ा कारण यह है कि वे बहुआयामी हैं जिस कारण उनकी शक्ति बहुत दिशाओं में विभक्त हो जाती है, अगर वो एक दिशा में प्रयास करें तो सफलता मिल सकती है। 

तो ये तो उन सवालों के जबाब जिनकी चर्चा आजकल हर गली नुक्कड़ पर सुनने को मिल जाती है। हमने ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से इन जबाबों को आप तक पहुंचाने का एक छोटा सा प्रयास मात्र किया है। 

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा