लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के कर्नाटक दौरे का आज आखिरी दिन, बोले- लोगों ने प्रधानमंत्री को सिर्फ भाषण देने के लिए नहीं चुना

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 26, 2018 13:34 IST

नरेंद्र मोदी ने कई वादे किए लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया। दूसरी तरफ कांग्रेस जो बोलती है वो करती है। मुझे पूरा भरोसा है कि एक बार फिर कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता संभालेगी।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी तीन दिवसीय कर्नाटक यात्रा के आखिरी दिन गोडची के श्री वीरभद्र मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। वहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, 'लोगों ने प्रधानमंत्री सिर्फ भाषण देने के लिए नहीं चुना है। गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने लोकायुक्त नहीं बनाया। अब केंद्र की चार साल की सरकार में भी कोई लोकपाल नहीं है। सिर्फ बातें करने से काम नहीं चलेगा।' गोडची में जनसभा संबोधित करने के बाद राहुल गांधी बेलगाम स्थित श्री येल्लमा रेणुका देवी मंदिर जाएंगे।

राहुल गांधी की जनसभा की खास बातेंः-

- नरेंद्र मोदी ने कई वादे किए लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया। दूसरी तरफ कांग्रेस जो बोलती है वो करती है। मुझे पूरा भरोसा है कि एक बार फिर कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता संभालेगी।

- मोदी सरकार की योजनाएं अमीरों के लिए होती हैं। उन्होंने नोटबैन किया जिससे अमीरों के कालेधन को सफेद किया जा सके। आम आदमी बैंक की लाइन में लगा रहा और चौकीदार के नाक के नीचे से नीरव मोदी करोड़ों उड़ा ले गया।

- हमने करोड़ो गरीबों को रोजगार दिया। उनकी जिंदगी बदली। लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार ने सारा पैसा बड़े-बड़े पूंजीपतियों को दे दिया। उन्होंने जो किया नीरव मोदी जैसे लोगों के लिए किया।

- कर्नाटक की मौजूदा कांग्रेस सरकार की नीतियों का फायदा आम जनता तक पहुंचा है।

राहुल गांधी के दौरे का आज तीसरा दिन

रविवार को राहुल गांधी ने बगलाकोट और बिलाजपुर का दौरा किया। अपनी यात्रा के दूसरे दिन भी वो नरेंद्र मोदी पर आक्रामक रहे। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी, ललित मोदी और विजय माल्या देश से फरार हो गए और खुद को चौकीदार कहने वाले प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला। अपने कर्नाटक दौरे के पहले दिन राहुल गांधी ने लिंगायत समुदाय से जुड़े एक मंदिर का दर्शन किया था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले यह राहुल गांधी का दूसरा चुनावी दौरा है। अपने चार दिवसीय पहले चुनावी दौरे में उन्होंने बेल्लारी, कोप्पल, रायचूर, यादगीर, गुलबर्गा और बिदार का दौरा किया।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी हैं कर्नाटक दौरे पर

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी कर्नाटक यात्रा पर हैं। उन्होंने सोमवार सुबह कलबुर्गी में श्री मलखेड़ा मंदिर के दर्शन किए। उनके साथ बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद थे। अमित शाह ने कलबुर्गी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, कर्नाटक सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है. भ्रष्टाचार के मामले बढ़ रहे हैं। भ्रष्टाचार और सिद्धारमैया सरकार एक दूसरे के पर्यायवाची हो गए हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018राहुल गाँधीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब