लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस की महारैली में हिस्सा नहीं लेंगे सोनिया-राहुल, बंगाल कांग्रेस खुश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 16, 2019 20:21 IST

पश्चिम बंगाल कांग्रेस चाहती थी कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संप्रग अध्यक्ष 19 जनवरी की रैली से दूर रहे और किसी अन्य नेता को तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही विपक्ष की इस महा रैली में भेजा जाए।

Open in App

पश्चिम बंगाल कांग्रेस इस बात से खुश है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी शनिवार को होने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महारैली में हिस्सा नहीं लेंगे। पार्टी की राज्य इकाई चाहती है कि इस रैली में पार्टी का संभवत: प्रतिनिधित्व करने जा रहे मल्लिकार्जुन खड़गे राज्य में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के कथित उत्पीड़न को इसमें उजागर करेंगे।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस चाहती थी कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संप्रग अध्यक्ष 19 जनवरी की रैली से दूर रहे और किसी अन्य नेता को तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही विपक्ष की इस महा रैली में भेजा जाए। पार्टी नेताओं का मानना है ऐसा इसलिए किया जाना चाहिए क्योंकि तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी कमलनाथ के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के समारोह में नहीं गयी थीं और उनके इसके बजाय पार्टी सांसद दिनेश त्रिवेदी को भेजा था।

बनर्जी ने कहा कि महा रैली में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व लोकसभा में पार्टी के नेता खड़गे करेंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हम इस बात से खुश हैं कि पार्टी आलाकमान ने हमारी भावनाओं का सम्मान किया। राज्य नेतृत्व का यह मानना था कि सोनियाजी या राहुलजी 19 जनवरी को होने वाली रैली में भाग नहीं लें। लिहाजा हमने पार्टी आलाकमान से राज्य इकाई की भावनाओं का सम्मान करने का अनुरोध किया।’’ 

राज्य कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बंगाल कांग्रेस नेतृत्व द्वारा खड़गे को रैली में दिए जाने वाले भाषण के लिए संक्षिप्त जानकारी मुहैया करायी जाएगी। एक अन्य कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम उन्हें (खड़गे को) पश्चिम बंगाल में आतंक की प्रबलता तथा हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के उस संघर्ष के बारे में जानकारी देंगे जो वह तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीसोनिया गाँधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा