'राफेल डील देश का अब तक का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला', PM मोदी को राहुल गांधी ने ठहराया जिम्मेदार

By भाषा | Published: August 10, 2018 08:13 PM2018-08-10T20:13:41+5:302018-08-10T20:30:36+5:30

भारत ने 2015 में फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। गांधी ने कहा, ‘‘संप्रग सरकार ने राफेल करार तैयार किया था जिसके अनुसार हर विमान का दाम करीब 540 करोड़ रुपये था। करार तैयार था और मोदी जी को केवल फैसला करना था।’’

Rafale deal is the biggest defence scam ever says rahul gandhi | 'राफेल डील देश का अब तक का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला', PM मोदी को राहुल गांधी ने ठहराया जिम्मेदार

'राफेल डील देश का अब तक का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला', PM मोदी को राहुल गांधी ने ठहराया जिम्मेदार

रायपुर, 10 अगस्त: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राफेल लड़ाकू विमान सौदे को देश का ‘‘अब तक का सबसे बड़ा’’ रक्षा घोटाला करार देते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दावा किया कि राफेल विमानों का दाम 540 करोड़ रुपये प्रति विमान से ‘‘जादुई तरीके से’’ बढ़कर 1600 करोड़ रुपये प्रति विमान हो गया।

भारत ने 2015 में फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। गांधी ने कहा, ‘‘संप्रग सरकार ने राफेल करार तैयार किया था जिसके अनुसार हर विमान का दाम करीब 540 करोड़ रुपये था। करार तैयार था और मोदी जी को केवल फैसला करना था।’’

गांधी ने कहा, ‘‘लेकिन, मोदी जी फ्रांस गये और उन्होंने पिछला करार खत्म कर दिया और रक्षा मंत्री तथा अन्य कैबिनेट मंत्रियों को इसके बारे में पता नहीं था।’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि लड़ाकू विमान के संबंध में एक अनुबंध सरकारी हिन्दुस्तान ऐरोनाटिक्स लिमिटेड से छीन लिया गया और इसे एक निजी कंपनी को दे दिया गया जिसने कभी विमान नहीं बनाया और ना ही कभी कोई रक्षा अनुबंध लिया। उन्होंने दावा किया, ‘‘जिस कंपनी से करार किया गया उस पर 45 हजार करोड़ रुपये का ऋण था।’’

पार्टी की प्रदेश इकाई के नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर गांधी ने कहा कि मोदी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में बलात्कार की घटनाओं पर एक शब्द भी नहीं बोला है। उन्होंने बलात्कार की घटनाओं के बारे में कहा कि स्थिति ‘‘पिछले तीन हजार सालों में’’ इतनी खराब कभी नहीं रही।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Web Title: Rafale deal is the biggest defence scam ever says rahul gandhi

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे