प्रियंका का ट्वीट, किसी झूठ को सौ बार कहने से झूठ सच नहीं हो जाता, सरकार कब तक 'खबरों की सुर्खियों' से काम चलाएगी

By भाषा | Published: September 3, 2019 01:03 PM2019-09-03T13:03:07+5:302019-09-03T13:03:07+5:30

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा , ''किसी झूठ को सौ बार कहने से झूठ सच नहीं हो जाता। भाजपा सरकार को ये स्वीकार करना चाहिए कि अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक मंदी है और उन्हें इसे हल करने के उपायों की तरफ बढ़ना चाहिए। "

Priyanka's tweet, telling a lie a hundred times does not make a lie a truth, how long will the government run the 'news headlines' | प्रियंका का ट्वीट, किसी झूठ को सौ बार कहने से झूठ सच नहीं हो जाता, सरकार कब तक 'खबरों की सुर्खियों' से काम चलाएगी

अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने साधा निशाना।

Highlightsउन्होंने सवाल किया, ''मंदी का हाल सबके सामने है। सरकार कब तक खबरों की सुर्खियों से काम चलाएगी?" कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया।

अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि देश में 'ऐतिहासिक मंदी' है, लेकिन सरकार कब तक 'खबरों की सुर्खियों' से काम चलाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार को अर्थव्यवस्था में मंदी को स्वीकार करना चाहिए। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा , ''किसी झूठ को सौ बार कहने से झूठ सच नहीं हो जाता। भाजपा सरकार को ये स्वीकार करना चाहिए कि अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक मंदी है और उन्हें इसे हल करने के उपायों की तरफ बढ़ना चाहिए। "

उन्होंने सवाल किया, ''मंदी का हाल सबके सामने है। सरकार कब तक खबरों की सुर्खियों से काम चलाएगी?" 

Web Title: Priyanka's tweet, telling a lie a hundred times does not make a lie a truth, how long will the government run the 'news headlines'

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे