लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में बढ़ीं किडनैपिंग की घटनाएं, CM योगी को पत्र लिखकर बोलीं प्रियंका गांधी, कानून व्यवस्था ठीक करें, जनता परेशान है

By भाषा | Updated: July 28, 2020 11:35 IST

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कहा है कि कानपुर, गोंडा, गोरखपुर की घटनाएं को देखकर आपको उसपर संज्ञान लेना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- उत्तर प्रदेश में अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया है, उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक करें। जनता परेशान है।

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की कुछ हालिया घटनाओं के मद्देनजर मंगलवार (28 जुलाई) को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा कि वह कानून-व्यवस्था ठीक करें क्योंकि जनता परेशान है। प्रियंका ने प्रदेश में कानून-व्यस्था की स्थिति लगातार बिगड़ने का दावा करते हुए यह भी कहा कि आपराधिक घटनाओं में सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित करने की जरूरत है।

प्रियंका गांधी पत्र में कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘कानपुर, गोंडा, गोरखपुर की घटनाएं आपके संज्ञान में होंगी। मैं गाजियाबाद के एक परिवार की पीड़ा की तरफ आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहती हूँ। मेरी इस परिवार से बात हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गाजियाबाद के व्यवसायी विक्रम त्यागी लगभग एक महीने से गुमशुदा हैं। परिवार की आशंका है कि उनका अपहरण हो गया है। बार-बार आग्रह के बाद भी पुलिस-प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। दो दिन पहले हमारी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उनके परिजनों से भी मिला था। वे बहुत ही परेशान हैं।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आग्रह किया कि इस परिवार की मदद की जाए और पुलिस अधिकारियों को सख़्ती से निर्देशित करें कि पूरी तरह से उनकी सहायता की जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इस समय इन मामलों के प्रति पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पूरी मुस्तैदी और दक्षता से कार्यवाही करें।’’ प्रियंका ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया, ‘‘प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक करें। जनता परेशान है।’’

टॅग्स :प्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा