लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने कहा-सत्ता में आने पर कांग्रेस नए कृषि कानूनों को रद्द कर देगी, सहारनपुर रैली में बोलीं- पीछे नहीं हटना...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 10, 2021 16:59 IST

कांग्रेस का यह अभियान सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई समेत 27 जिलों में शुरू हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी हर जिले की तहसीलों के बड़े गांवों से जय जवान-जय किसान अभियान शुरू कर रही है।जय जवान-जय किसान अभियान में उत्तर प्रदेश और देश के कई बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।सहारनपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ में विशेष उत्साह है।

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कांग्रेस महासचिव औक यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस नए कृषि कानूनों को रद्द कर देगी।

कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला किया। चिलकाना में आयोजित किसान महापंचायत को सम्बोधित किया। महापंचायत में शामिल होने से पहले प्रियंका गांधी सहारनपुर जिले की सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन कीं।

कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने बताया कि प्रियंका गांधी जौलीग्रांट हवाई अड्डे से सड़क मार्ग द्वारा सुन्दरपुर बिहारीगढ़ से जसमोर होते हुए सबसे पहले मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन की और वहां से मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रायपुर स्थित खानकाह रहीमी मदरसा के पूर्व मुतवल्ली स्वर्गीय अब्दूल कय्यूम के परिजनो से मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रियंका गांधी चिलकाना स्थित जे जे इण्टर कालेज में आयोजित किसानों की महापंचायत को संबोधित की। अख्तर ने बताया कि महापंचायत के बाद प्रियंका गांधी सहारनपुर के बेहट रोड जाकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिवंगत काजी रशीद मसूद के परिजनो से मिलकर शोक सवेंदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस महासचिव मसूद के परिजनों से मिलने के बाद शारदानगर स्थित शहीद निशांत शर्मा के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने मंगलवार को ‘भाषा’ को बताया था कि प्रियंका 10 फरवरी को पार्टी के 'जय जवान जय किसान' अभियान के तहत सहारनपुर जिले की नकुड तहसील के चिलकाना में आयोजित होने वाली किसान पंचायत में शामिल होंगी। कुमार ने बताया कि कांग्रेस ने प्रदेश के गांव-गांव में किसान आंदोलन की रूपरेखा तय कर ली है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीप्रियंका गांधीराहुल गांधीउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा