प्रियंका गांधी ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों को लेकर योगी सरकार पर किया हमला, कहा- संकट में सरकार को लोगों के जेब काटने में रुचि है

By अनुराग आनंद | Published: June 25, 2020 06:09 PM2020-06-25T18:09:23+5:302020-06-25T18:09:23+5:30

लगातार 19वें दिन पेट्रोल व डीजल की कीमत में हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला किया है।

Priyanka Gandhi attacked Yogi government over diesel-petrol prices, said- Government is interested in cutting people's pockets in crisis | प्रियंका गांधी ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों को लेकर योगी सरकार पर किया हमला, कहा- संकट में सरकार को लोगों के जेब काटने में रुचि है

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

Highlightsअजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार आम आदमी के हित में कोई कदम नहीं उठा रही है।प्रियंका गांधी ने कहा कि आज 19वें दिन लगातार भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर लोगों की जेब काटी है।लखनऊ में जीपीओ के पास प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

लखनऊ: देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल व डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही है। देश में के कई राज्यों में इस समय पेट्रोल व डीजल दोनों की कीमत बराबर है। ऐसे में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमत को लेकर उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार पर जोरदार हमला किया है। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज 19वें दिन लगातार भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर ये बात साफ कर दी है कि भाजपा को इस संकट के समय भी पब्लिक की जेब काटने में ज्यादा रुचि है। आज पूरे यूपी में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जनता इस लूट को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरी यूपी-

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के बारे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लखनऊ में जीपीओ के पास प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया।

कांग्रेस के  यूपी प्रदेश अध्यक्ष ने ये कहा है-

यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार आम आदमी के हित में कोई कदम नहीं उठा रही है। महंगाई के बोझ तले आम आदमी दबा जा रहा है। आज कच्चे तेल का दाम 48 रुपए प्रति बैरल है वहीं एक लीटर तेल के लिए करीब 80 रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। जबकि कांग्रेस सरकार के समय कच्चा तेल 110 रुपए प्रति बैरल था तब 70 रुपए प्रति लीटर तेल बिक रहा था। उन्होंने कहा कि डीजल- पेट्रोल के बढ़ते दाम का असर किसान के साथ हर वर्ग पर पड़ता है। आज हालत यह कि पेट्रोल से महंगा डीजल हो गया है।

लखनऊ में जीपीओ पर प्रदर्शन शुरू हुआ -

यूपी कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीपीओ पर प्रदर्शन शुरू किया और धीरे-धीरे ये विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने यहीं से सभी को बसों में भर लिया और पुलिस लाइन ले गई। कांग्रेस नेताओं ने डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला और इसे 'जेब काटने की नीति' बताया।


 

Web Title: Priyanka Gandhi attacked Yogi government over diesel-petrol prices, said- Government is interested in cutting people's pockets in crisis

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे