लोकतंत्र में अपनी मांगों को मनवाने के लिए दबाव की युक्तियों की कोई जगह नहीं: मनोहर लाल खट्टर

By भाषा | Published: December 25, 2020 07:54 AM2020-12-25T07:54:42+5:302020-12-25T07:58:12+5:30

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हालांकि अपनी मांगों को मनवाने के लिए ‘दबाव की युक्तियों’ के इस्तेमाल की कोई जगह नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

Pressure tips have no place in a democracy: Manohar Lal Khattar on farmer | लोकतंत्र में अपनी मांगों को मनवाने के लिए दबाव की युक्तियों की कोई जगह नहीं: मनोहर लाल खट्टर

सीएम मनोहर लाल खट्टर (फाइल फोटो)

Highlightsआगामी नगर निगम चुनावों के संबंध में पंचकूला में एक सभा को संबोधित करने के लिए मनोहर लाल खट्टर पहुंचे थे।सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को मनवाने के लिए ‘दबाव डालने वाली युक्तियों’ की कोई जगह नहीं है। उनकी यह टिप्पणी नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों के संदर्भ में आई है।

आगामी नगर निगम चुनावों के संबंध में पंचकूला में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ इन दिनों हम यहा ‘तमाशा’ देख रहे हैं, कृषि कानूनों को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। वे कह रहे हैं कि हम यहां बैठे हैं और आप कानून वापस ले लें। क्या यह लोकतंत्र है।’’ उन्होंने किसान आंदोलन पर कहा कि प्रदर्शन करने के और भी तरीके हो सकते हैं। संसद में, राज्य विधानसभा में विरोध दर्ज किया जा सकता है और विरोध मीडिया के माध्यम से तथा लोगों के बीच जाकर भी हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और अपनी बात रखने का तरीका भी होता है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि अपनी मांगों को मनवाने के लिए ‘दबाव की युक्तियों’ के इस्तेमाल की कोई जगह नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

खट्टर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट में कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री जी, अन्नदाताओं के जायज संघर्ष को तमाशा करार देकर आपने खेती विरोधी सोच का परिचय दिया है। शर्म आनी चाहिए आपको, इस तरह के शब्दों पर। अंबाला में काले झंडे दिखाने वालों पर तो आप हत्या के प्रयास तक का मामला दर्ज कराते हैं। अहंकार छोड़, माफ़ी मांगिए।’’ 

Web Title: Pressure tips have no place in a democracy: Manohar Lal Khattar on farmer

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे