लाइव न्यूज़ :

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा- हम कहते हैं कि ये भाषाई आतंकवादी है

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 3, 2019 13:18 IST

जीतन राम मांझी ने कहा है, 'हम कहते हैं कि ये भाषाई आतंकवादी है, अगर साध्वी प्रज्ञा बोलती है जिस तरह से, एक हत्या के सिलसिले में उनको कारावास हो चुका है और बीमारी के नाम पर उनको जमानत दी गई है और चुनाव लड़ रही है।'

Open in App

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख व बिहार में महागठबंधन का हिस्सा जीतन राम मांझी ने शुक्रवार (3 मई) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और गिरिराज सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर को भाषाई आतंकवादी करार दिया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जीतन राम मांझी ने कहा है, 'हम कहते हैं कि ये भाषाई आतंकवादी है, अगर साध्वी प्रज्ञा बोलती है जिस तरह से, एक हत्या के सिलसिले में उनको कारावास हो चुका है और बीमारी के नाम पर उनको जमानत दी गई है और चुनाव लड़ रही है।'

उन्होंने गिरिराज सिंह को लेकर कहा, 'फिर गिरिराज सिंह भी कुछ बोलते हैं इसी ढंग के जो उनके अनुसार नहीं चलेगा उनको पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। तो कहने का मतलब ये सब भी आतंकवाद का पार्ट है।'आपको बता दें कि महागठबंधन का हिस्सा जीतन राम मांझी गया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग करवाई जा चुकी है। वहीं, गिरिराज सिंह कन्हैया कुमार के खिलाफ बेगूसराय और प्रज्ञा ठाकुर दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

अभी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग ने 72 घंटे का बैन लगाया हुआ है। उन्होंने बीते दिनों एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा था कि बाबरी मस्जिद को तोड़ने के लिए वो भी अयोध्या गई थीं और उन्हें इस बात पर गर्व है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावजीतन राम मांझीसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरगिरिराज सिंहबिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में कौन सा नियम कानून?, NDA राज मतलब गुंडों का राज!, खुलेआम फायरिंग करते हम प्रवक्ता और जीतन राम मांझी के मीडिया सलाहकार दानिश रिजवान, वीडियो

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतसम्राट चौधरी को बिहार मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्‍ट कर रहे हैं नीतीश कुमार?, जीतन राम मांझी ने कहा- मैं भी उन्‍हीं की मर्जी से मुख्‍यमंत्री बना था

भारतजब पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तो माननीय विधायक फोन नहीं ऑफ करेंगे तो क्या करेंगे?, जीतन राम मांझी का हमला, कहा- जय एनडीए तय एनडीए?

भारतराहुल गांधी को खुद ही नहीं पता किस दुनिया में रहते हैं?, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-कोई मनोवैज्ञानिक ही पता लगाएगा?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत