लाइव न्यूज़ :

PNB Scam: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मांगा पीएम मोदी से जवाब

By स्वाति सिंह | Updated: February 18, 2018 10:21 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, नीरव मोदी देश के पैसे लेकर भाग गया और इस पर पीएम मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली चुप क्यों हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 18 फरवरी: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी ) के 11,300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी देश के पैसे लेकर भाग गया और इस पर पीएम मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली चुप क्यों हैं।    

कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक के बाद राहुल कहा, "यह आठ नवंबर, 2016 को तब शुरू हुआ, जब मोदीजी ने 500 और 1000 रुपये के नोट को अमान्य घोषित कर दिया था। उन्होंने आम लोगों की जेब से सभी पैसे लेकर बैंकिंग प्रणाली में डाल दिया। आश्चर्य की बात है कि मोदीजी (नीरव मोदी) 22 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए। प्रधानमंत्री एक घंटा 45 मिनट तक विद्यार्थियों को सिखाते हैं कि परीक्षा कैसे दें, लेकिन यह नहीं बताते कि जो रुपये लेकर नीरव मोदी भागे हैं, उसका जवाबदेह कौन है।"

राहुल गांधी ने इस मामले पर पीएम मोदी और वित्तमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए और कहा, 'कई मंत्री सामने आए, सामाजिक न्याय मंत्री, रक्षामंत्री सामने आईं। लेकिन वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री, जो इसके लिए ज्यादा जिम्मेदार हैं, उन्होंने इसपर एक शब्द नहीं बोला।"

यह भी पढ़ें- बोलीं रक्षा मंत्री सीतारमन, दोषी नीरव मोदी को पकड़ने के लिए सरकार ने झोंक दी पूरी ताकत

राहुल गांधी ने कमिटी बैठक में हुई चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि इस लेवल का, 22 हजार करोड़ रुपये का घोटाला, जिसे प्रधानमंत्री मोदी नजरअंदाज कर रहे हैं, वह उच्चस्तरीय संरक्षण के बगैर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, 'सरकार के लोगों को निश्चित तौर पर इसके बारे में पहले से मालूम होगा। नहीं तो, यह संभव नहीं है, क्योंकि राशि बहुत बड़ी है।'

एक तरफ बैंक और सरकार दोनों का कहना है कि इस घोटाले की शुरूआत 2011 में हुई थी इसपर राहुल गांधी ने कहा, 'अधिकांश घोटाला मई 2015 में शुरू हुआ और 90 प्रतिशत वित्तीय लेन-देन इस सरकार के कार्यकाल में किया गया। यह सरकार लगातार जिम्मेदारी से भाग रही है।" इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि संसद के बाहर और भीतर इस घोटाले पर तमाम विपक्षी दलों के साथ संयुक्त रुप से मिलकर वह सरकार की घेरेबंदी करेगी। 

यह भी पढ़ें- PNB घोटाला: नीरव मोदी के 21 ठिकानों पर ईडी का छापा, 5674 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को देशभर में 21 जगहों पर छापेमारी कर 25 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की है। ईडी के प्रवक्ता अनिल रावल ने आईएएनएस को बताया था, "ईडी ने नीरव मोदी मामले में देशभर में 21 जगहों की तलाशी ली और 25 करोड़ रुपये मूल्य के हीरा, सोना, कीमती पत्थर और जेवरात जब्त किए। अब तक इस मामले में 5,674 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की जा चुकी है।"

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा