लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक दौरे पर पीएम मोदीः कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा- शिवकुमार स्वामीजी को ‘भारत रत्न’ क्यों नहीं दिया गया?

By भाषा | Updated: January 2, 2020 13:18 IST

राज्य कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘आपने राज्य का दौरा तब क्यों नहीं किया, जब वह बाढ़ से प्रभावित था? एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान के बावजूद इसे राष्ट्रीय आपदा क्यों घोषित नहीं किया गया? आपने अंतरिम राहत क्यों नहीं दी? जब राज्य सरकार ने रिपोर्ट दी थी कि 35,300 करोड़ रुपए की सम्पत्ति का नुकसान हुआ तो आप 1,200 करोड़ रुपए देकर चुप क्यों बैठ गए?’’

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक को ‘‘नजरअंदाज’’ करने को लेकर कांग्रेस ने साधा मोदी पर निशाना।बाढ़ के कारण 22 जिलों की 103 तालुक प्रभावित हुई थी और 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बृहस्पतिवार के दौरे से पहले कर्नाटककांग्रेस ने उन पर राज्य को ‘‘नजरअंदाज’’ करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि उन्होंने पिछले साल भयंकर बाढ़ के कारण राज्य के अधिकतर हिस्सों के प्रभावित होने के बावजूद उचित राहत क्यों नही दीं और यहां का दौरा क्यों नहीं किया।

मोदी का कर्नाटक का दो दिवसीय दौरा बृहस्पतिवार दोपहर को आरंभ होगा। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री से सवाल किया कि सिद्धगंगा मठ के शिवकुमार स्वामीजी को ‘भारत रत्न’ क्यों नहीं दिया गया? उनका 111 वर्ष की आयु में पिछले साल निधन हो गया था।

राज्य कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘आपने राज्य का दौरा तब क्यों नहीं किया, जब वह बाढ़ से प्रभावित था? एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान के बावजूद इसे राष्ट्रीय आपदा क्यों घोषित नहीं किया गया? आपने अंतरिम राहत क्यों नहीं दी? जब राज्य सरकार ने रिपोर्ट दी थी कि 35,300 करोड़ रुपए की सम्पत्ति का नुकसान हुआ तो आप 1,200 करोड़ रुपए देकर चुप क्यों बैठ गए?’’

कर्नाटक में अगस्त में अभूतपूर्व बाढ़ के कारण 22 जिलों की 103 तालुक प्रभावित हुई थी और 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। कांग्रेस ने सवाल किया कि केंद्र जीएसटी राशि का राज्य का पर्याप्त हिस्सा क्यों नहीं दे रहा, मनरेगा कार्यक्रम के तहत बकाए का भुगतान अभी तक क्यों नहीं किया गया और राज्य को अनुदान आवंटित करते समय नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है? कांग्रेस ने क्षेत्रीय भाषाओं और मातृभाषा को नजरअंदाज करके हिंदी भाषा को बढ़ावा देने पर भी भाजपा नीत केंद्र सरकार को निशाना बनाया। 

टॅग्स :मोदी सरकारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटकनरेंद्र मोदीसिद्धारमैयासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा