लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी हरियाणा में 4 और महाराष्ट्र में 9 रैली करेंगे, भाजपा अध्यक्ष शाह कुल 18 रैलियां और जनसभाएं करेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2019 16:46 IST

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य में नौ जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक मोदी अगले दो दिनों में हरियाणा में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई शीर्ष नेता अगले कुछ दिनों तक राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे। भजापा ने एक बयान में कहा कि मोदी 14 अक्टूबर को फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में पहली रैली को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमहाराष्ट्रहरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य में नौ जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक मोदी अगले दो दिनों में हरियाणा में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने में महज दो सप्ताह रह जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई शीर्ष नेता अगले कुछ दिनों तक राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक मोदी अगले दो दिनों में राज्य में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।

भजापा ने एक बयान में कहा कि मोदी 14 अक्टूबर को फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में पहली रैली को संबोधित करेंगे। 15 अक्टूबर को वह दादरी, थानेसर और हिसार में तीन और रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रमंडल खेल की पदक विजेता बबीता फोगाट को दादरी से विधानसभा चुनाव में उतारा है।

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हरियाणा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य में 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के वर्तमान में 48 सदस्य हैं। उसने इस बार 75 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य में नौ जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इतना ही नहीं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह इस दौरान कुल 18 रैलियां और जनसभाएं करेंगे।

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा नीत ‘महायुती’ (गठबंधन) की यह पहली चुनावी परीक्षा होगी। राज्य में भाजपा-शिवसेना गठबंधन फिर से सत्ता में वापसी का प्रयास कर रही है। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चन्द्रकांत पाटिल ने रविवार को कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ जनसभाएं करेंगे जिनमें से दो 17 अक्टूबर को पुणे और सतारा में होंगे।’’

पाटिल खुद पुणे शहर के कोथ्रुद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सतारा में लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में राकांपा छोड़कर भाजपा में आए छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले मैदान में हैं। पाटिल ने बताया कि शाह की कई रैलियां कांग्रेस और राकांपा का गढ़ माने जाने वाले पश्चिमी महाराष्ट्र में होंगे।

टॅग्स :इंडियाहरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहदेवेंद्र फड़नवीसमनोहर लाल खट्टरManohar Lal Khattar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा