लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का ट्वीट-बहादुर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलाया जा सकेगा, सीआरपीएफ का साहस विख्यात, सलाम करता हूं और वीरता को याद करता हूं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2020 15:28 IST

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) गुरुवार को अपना शौर्य दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहादुर अधिकारियों को सलाम किया। गृह मंत्री शाह ने भी शूरवीरों की वीरता को नमन किया। 

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में सरदार चौकी पर 1965 में सीआरपीएफ कर्मियों की वीरता को याद करता हूं।सीआरपीएफ बलों द्वारा 34 पाकिस्तानी सैनिक मारे गिराए गए थे और 4 सैनिकों को पकड़ लिया गया था।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल (सीआरपीएफ) के शौर्य दिवस पर संगठन के साहस की सराहना की और कहा कि वीर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलाया जा सकेगा।

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘सीआरपीएफ का साहस विख्यात है। सीआरपीएफ के शौर्य दिवस पर मैं इस बहादुर बल को सलाम करता हूं और गुजरात में सरदार चौकी पर 1965 में सीआरपीएफ कर्मियों की वीरता को याद करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि इन बहादुर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूला जायेगा। सीआरपीएफ की वेबसाइट के अनुसार, 9 अप्रैल 1965 को सीआरपीएफ की दूसरी बटालियन के एक छोटे दल ने गुजरात में कच्छ के रण के पास सरदार चौकी पर पाकिस्तान की एक ब्रिगेड (3000 जवान से अधिक) के हमले को नाकाम कर दिया था इसमें सीआरपीएफ बलों द्वारा 34 पाकिस्तानी सैनिक मारे गिराए गए थे और 4 सैनिकों को पकड़ लिया गया था।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीआरपीएफ के शूरवीरों को नमन किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, '09 अप्रैल 1965 को गुजरात के रण (कच्छ) में स्थित ‘सरदार पोस्ट’ पर सीआरपीएफ की एक छोटी सी टुकड़ी ने अपने से कई गुना अधिक संख्या वाली हमलावर दुश्मन फौज को हरा कर इतिहास रचा था। अदम्य साहस, वीरता और बलिदान के प्रतीक सीआरपीएफ ‘शौर्य दिवस’ की सभी को बधाई व हमारे वीर शहीदों को नमन्।'

(इनपुट भाषा)

 

टॅग्स :सीआरपीएफनरेंद्र मोदीअमित शाहगृह मंत्रालयगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा