लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बोला हमला, कहा- सत्ता में आने के लिए गढ़ी नकली मजबूत नेता की छवि, यही भारत की सबसे बड़ी कमजोरी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 20, 2020 11:32 IST

राहुल गांधी ने रविवार को कोविड-19 के कारण होने वाली मौत के मामलों में वृद्धि होने पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह 'भ्रम' टूटने पर भारत को इसकी कीमत चुकानी होगी। वहीं, उन्होंने आज पीएम मोदी पर हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पीएम ने सत्ता में आने के लिए एक नकली मजबूत नेता छवि गढ़ी है।

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पीएम ने सत्ता में आने के लिए एक नकली मजबूत नेता छवि गढ़ी है। बीते दिन उन्होंने हमला करते हुए उस पर कोविड-19 से होने वाली मौतों, जीडीपी के आंकड़ों और सीमा पर चीनी आक्रमण को लेकर ''संस्थागत तौर पर झूठ'' फैलाने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पीएम ने सत्ता में आने लिए एक नकली मजबूत नेता छवि गढ़ी। यह उनकी सबसे बड़ी ताकत थी। यह अब भारत की सबसे बड़ी कमजोरी है।' राहुल ने इसके साथ एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वे चीन की रणनीति को लेकर बातचीत कर रहे हैं। 

राहुल गांधी ने रविवार को कोविड-19 के कारण होने वाली मौत के मामलों में वृद्धि होने पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह 'भ्रम' टूटने पर भारत को इसकी कीमत चुकानी होगी। गांधी ने एक ट्वीट में कहा था, 'बीजेपी झूठ को संस्थागत तौर पर फैला रही है। पहला, कोविड-19 टेस्ट पर बाधाएं लगायीं और मृतकों की संख्या गलत बतायी। दूसरा, जीडीपी के लिए एक नई गणना पद्धति लागू की। तीसरा, चीनी आक्रमण पर पर्दा डालने के लिए मीडिया को डराया। ये भ्रम जल्द ही टूट जाएगा और देश को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।' 

उन्होंने अपने ट्वीट के साथ कोरोना वायरस की स्थिति से जुड़ी एक खबर को भी साझा किया था। दरअसल, राहुल गांधी ने वाशिंगटन पोस्ट की उस खबर का जिक्र किया है, जिसमें भारत में कोरोना से हुई मौतों को रहस्यमय बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया था कि दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश में कोरोनो महामारी में तेजी से फैली है। भारत में 10 लाख मामले सामने आ चुके हैं। अब वह अमेरिका और ब्राजील के साथ उस क्लब में शामिल हो गया जहां कोई नहीं पहुंचना चाहता है।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा