CAA पर चर्चा के लिए पीयूष गोयल ने इन बॉलीवुड सेलेब्स को डिनर पर बुलाया, जानिए कौन शामिल हुआ कौन नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 6, 2020 02:52 PM2020-01-06T14:52:19+5:302020-01-06T14:52:19+5:30

पीयूष गोयल द्वारा आयोजित इस स्पेशल डिनर का मकसद बॉलीवुड सेलेब्स को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रही अफवाहों को एड्रेस करना था। साथ ही CAA के लिए सेलेब्स का समर्थन हासिल करना था।

Piyush Goyal hosts dinner for B-town celebs, disscused CAA | CAA पर चर्चा के लिए पीयूष गोयल ने इन बॉलीवुड सेलेब्स को डिनर पर बुलाया, जानिए कौन शामिल हुआ कौन नहीं

CAA पर चर्चा के लिए पीयूष गोयल ने इन बॉलीवुड सेलेब्स को डिनर पर बुलाया, जानिए कौन शामिल हुआ कौन नहीं

Highlightsयह स्पेशल डिनर मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में रखा गया।डिनर का एजेंडा CAA के लिए सेलेब्स का समर्थन हासिल करना था।

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को स्पेशल डिनर रखा। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। पीयूष गोयल द्वारा आयोजित इस डिनर में भूषण कुमार, रितेश सिधवानी, प्रसून जोशी, अनु मलिक, अभिषेक कपूर, कुणाल कोहली, विपुल शाह, उर्वशी रौतेला, कैलाश खेर, रणवीर शौरी और अनिल शर्मा मौजूद थे। वहीं बॅालीवुड के मशहूर डायरेक्टर करन जौहर इस डिनर में शामिल नहीं हो पाए।

पीयूष गोयल द्वारा आयोजित इस स्पेशल डिनर का मकसद बॉलीवुड सेलेब्स को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रही अफवाहों को एड्रेस करना था। साथ ही CAA के लिए सेलेब्स का समर्थन हासिल करना था। यह डिनर मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में रखा गया, जिसमें कई सेलेब्स ने पीयूष गोयल से मुलाकात की।

बीजेपी ने शुरू किया आभियान
नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ बड़ती अफवाहों को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नागरिकता कानून के बारे में एक अभियान शुरू किया है। बीजेपी ने इस अभियान को लोगों में (CAA) के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए शुरू किया है। अपने इस कार्यक्रम में भाग के रूप में, भाजपा ने लोगों को कानून का समर्थन करने के लिए मिस्ड कॉल देने के लिए एक टोल-फ्री नंबर 8866288662 शुरू किया है।

जेपी नड्डा ने चलाया डोर टू डोर अभियान
बता दें की रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेपी नड्डा ने भी गाजियाबाद के वैशाली क्षेत्र में सीएए (CAA)के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया था।

क्या है नागरिकता संशोधन अधिनियम
नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 पाकिस्तान, अफगानिस्तान, और बांग्लादेश से हिंदू, ईसाई, सिख, बौद्ध और पारसी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देता है और उनको जिन्होंने 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश किया था।

Web Title: Piyush Goyal hosts dinner for B-town celebs, disscused CAA

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे