पीयूष गोयल ने बी-टाउन सेलेब्स के लिए होस्ट किया डिनर, कि नागरिकता संशोधन अधिनियम पर चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 13, 2020 02:02 PM2020-01-13T14:02:57+5:302020-01-13T14:02:57+5:30

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पर चर्चा करने के लिए, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को एक रात्रिभोज आयोजित किया, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियों शामिल हुई।

Piyush Goyal hosting dinner for B-Town celebs, discusses for CAA | पीयूष गोयल ने बी-टाउन सेलेब्स के लिए होस्ट किया डिनर, कि नागरिकता संशोधन अधिनियम पर चर्चा

पीयूष गोयल ने बी-टाउन सेलेब्स के लिए होस्ट किया डिनर, कि नागरिकता संशोधन अधिनियम पर चर्चा

Highlights नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पर चर्चा करने के लिए, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को एक रात्रिभोज आयोजित किया, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियों शामिल हुई।भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) नें शुरू किया आभियान भाजपा ने लोगों को कानून का समर्थन करने के लिए मिस्ड कॉल देने के लिए एक टोल-फ्री नंबर 8866288662 शुरू किया है।

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पर चर्चा करने के लिए, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को  एक रात्रिभोज आयोजित किया, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियों  शामिल हुई। पीयूष गोयल द्वरा आयोजित इस रात्रिभोज में भूषण कुमार, रितेश सिधवानी, प्रसून जोशी और अन्य जानी मानी हस्तियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में अनु मलिक, अभिषेक कपूर, कुणाल कोहली, विपुल शाह, उर्वशी रौतेला, कैलाश खेर, रणवीर शौरी और अनिल शर्मा भी उपस्थित थे।

नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, और बांग्लादेश से हिंदू, ईसाई, सिख, बौद्ध और पारसी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देता है और उनको जो 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश किया था।
बता दें की रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेपी नड्डा ने भी गाजियाबाद के वैशाली क्षेत्र में सीएए (CAA)के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया था।

भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) नें शुरू किया आभियान

नागरिकता संशोधन अधिनियम  (CAA)के खिलाफ बड़ती अफवाहों को दूर करने के लिए, भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) ने नागरिकता कानून के बारे  एक अभियान शुरू किया है। बीजेपी ने इस अभियान को लोगों में (CAA)के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए शुरू किया है। अपने इस कार्यक्रम में भाग के रूप में, भाजपा ने लोगों को कानून का समर्थन करने के लिए मिस्ड कॉल देने के लिए एक टोल-फ्री नंबर 8866288662 शुरू किया है।

Web Title: Piyush Goyal hosting dinner for B-Town celebs, discusses for CAA

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे