लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में बोलने के लिए ‘‘कम समय’’ मिलने से जया बच्चन नाखुश, कहा ‘अब नहीं बोलूंगी मैं’

By भाषा | Updated: March 19, 2021 17:24 IST

सपा सदस्य जया बच्चन ने कहा ‘‘जो कुछ हमारी पूर्व पीढ़ी कर गई हैं, उनका हम फायदा उठा रहे हैं। मैं जानना चाहती हूं कि हमने आखिर क्या बनाया है ?’’

Open in App
ठळक मुद्देपर्यटन को आगे बढ़ने के लिए सरकार से गहरे समर्थन और सहयोग की जरूरत है।हिन्दुस्तानियों को पर्यटन का खूब शौक होता है और हमारे पास कई तरह के पर्यटन हैं।सुरक्षा संबंधी कारणों से वहां आने से बचने लगे। इस धारणा को बदलना होगा।

नई दिल्लीः राज्यसभा में बृहस्पतिवार को पर्यटन मंत्रालय के कामकाज पर हो रही चर्चा के दौरान अपनी बात रख रहीं सपा सदस्य जया बच्चन को जब आसन की ओर से उन्हें बोलने के लिए दिया गया समय पूरा होने की ओर ध्यान दिलाया गया तो अप्रसन्नता जताते हुए सपा सदस्य ने अपनी बात पूरी करने से इंकार कर दिया और बैठ गईं।

उच्च सदन में पर्यटन मंत्रालय के कामकाज पर हो रही चर्चा में हिस्सा ले रहीं सपा सदस्य जया बच्चन ने कहा ‘‘जो कुछ हमारी पूर्व पीढ़ी कर गई हैं, उनका हम फायदा उठा रहे हैं। मैं जानना चाहती हूं कि हमने आखिर क्या बनाया है ?’’ उन्होंने कहा कि पर्यटन को आगे बढ़ने के लिए सरकार से गहरे समर्थन और सहयोग की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तानियों को पर्यटन का खूब शौक होता है और हमारे पास कई तरह के पर्यटन हैं। लेकिन कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है।’’ जया ने कहा ‘‘कभी लोग विदेश से कश्मीर को देखने के लिए आते थे। फिर हालात ऐसे हुए कि लोग अपनी जान के खतरे और सुरक्षा संबंधी कारणों से वहां आने से बचने लगे। इस धारणा को बदलना होगा।’’

उन्होंने कहा ‘‘दूसरे देशों में इतने प्राकृतिक धरोहर स्थल नहीं हैं जितने भारत में हैं। लेकिन इनका प्रबंधन कैसा है? ’’ जया ने कहा कि घरेलू पर्यटक तो कुछ नहीं कहेंगे लेकिन विदेशी पर्यटकों के लिए बेहतरीन अवसंरचना बेहद जरूरी है। इसी दौरान पीठासीन अध्यक्ष सस्मित पात्रा ने जया से कहा कि उन्हें दिया गया चार मिनट का समय खत्म हो गया है।

उन्होंने हालांकि कहा कि सदस्य एक मिनट और बोल सकती हैं। इस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा जया ने अपनी बात पूरी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘‘कम समय’’की वजह से ही वह पिछले सत्र में भी अपनी बात नहीं रख पाई थीं। तब पात्रा ने कहा कि चर्चा के लिए पार्टियों को दिया जाने वाला समय कार्य मंत्रणा समिति तय करती है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रजया बच्चनसमाजवादी पार्टीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा