लाइव न्यूज़ :

संसद में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा एमपी ज्योतिरादित्य सिंधिया से कहा, ‘वाह जी महाराज, वाह!’

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 4, 2021 18:17 IST

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर उच्च सदन में चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के सिंधिया ने तीन नये कृषि कानूनों के विरोध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता सिंह ने सिंधिया पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘सिंधिया जी को मैं बधाई देता हूं। जवाब में सिंधिया ने अपनी सीट से ही कहा, ‘‘सब आपका अशीर्वाद है।सिंह ने तत्काल जवाब दिया कि उनका आशीर्वाद हमेशा सिंधिया के साथ रहेगा।

नई दिल्लीः राज्यसभा में बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश से संबंध रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए इसी प्रदेश के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक-दूसरे पर मीठी चुटकी ली और जब सिंह ने सिंधिया से कहा, ‘‘वाह जी महाराज, वाह!’’, तो पूरे सदन ने खूब आनंद लिया।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर उच्च सदन में चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के सिंधिया ने तीन नये कृषि कानूनों के विरोध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। बाद में चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस नेता सिंह ने सिंधिया पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘सिंधिया जी को मैं बधाई देता हूं। जितने अच्छे ढंग से वह संप्रग सरकार के दौरान सरकार का पक्ष रखा करते थे, उतने ही अच्छे ढंग से उन्होंने आज भाजपा का पक्ष रखा।’’

सिंधिया को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘...वाह जी महाराज, वाह...वाह जी महाराज, वाह!’’ इसके जवाब में सिंधिया ने अपनी सीट से ही कहा, ‘‘सब आपका अशीर्वाद है।’’ सिंह ने तत्काल जवाब दिया कि उनका आशीर्वाद हमेशा सिंधिया के साथ रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘आप जिस पार्टी में रहे... मेरा अशीर्वाद था, है और रहेगा।’’ इससे पहले सिंधिया ने अपने संबोधन के क्रम में कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि पार्टी ने 2019 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में कृषि सुधारों का वायदा किया था।

इसके अलावा राकांपा नेता और तत्कालीन संप्रग सरकार में कृषि मंत्री शरद पवार ने 2010-11 में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर कृषि क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी को अनिवार्य बनाने संबंधी बात की थी। सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जुबान बदलने की आदत बदलनी होगी। चित्त भी मेरी, पट भी मेरी..देश के साथ खिलवाड़ कब तक चलेगा। जो कहें, उस पर अडिग रहें।’’

सिंधिया के तत्काल बाद जब राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने दिग्विजय सिंह का नाम पुकारा, तब भी सदन में ठहाके गूंज उठे। इस पर नायडू ने कहा, ‘‘मैंने कुछ परिवर्तन नहीं किया है। सूची में जो नाम आया उसके हिसाब से मैंने बुलाया।’’

ज्ञात हो कि सिंधिया ने पिछले साल कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके साथ उस समय कांग्रेस के कई विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए। परिणामस्वरूप कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार गिर गई और शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के नये मुखिया बने। 

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियादिग्विजय सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)किसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा