लाइव न्यूज़ :

Panchayati Raj Day: राहुल गांधी ने अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद, कहा-स्थानीय स्वशासन के रचयिता, आपकी अहम भूमिका

By भाषा | Updated: April 24, 2020 13:59 IST

आज राष्‍ट्रीय पंचायती राज दिवस पर लोकल सेल्फ-गवर्नेन्स के रचयिता, दूरदर्शी आदरणीय राजीव गांधी जी, देश के सभी मुखिया,पंच व स्थानीय निकायों के सदस्यों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 विपदा में भी देश के हर ज़रूरतमंद तक पहुंचने के लिए पंचायती ढांचे की एक अहम भूमिका है।’’ गौरतलब है कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए ही देश में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत हुई थी।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंचायती राज दिवस के मौके पर शुक्रवार को अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया और कहा कि मौजूदा कोरोना महामारी के समय लोगों की मदद करने में पंचायती ढांचे की अहम भूमिका है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज राष्‍ट्रीय पंचायती राज दिवस पर देश के सभी मुखिया,पंच व स्थानीय निकायों के सदस्यों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’’ कांग्रेस नेता ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि स्थानीय स्वशासन के रचयिता राजीव गांधी दूरदर्शी थे।

राहुल गांधी ने यह भी कहा, ‘‘कोविड-19 विपदा में भी देश के हर ज़रूरतमंद तक पहुंचने के लिए पंचायती ढांचे की एक अहम भूमिका है।’’ गौरतलब है कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए ही देश में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत हुई थी।

जरूरतमंदों को अन्न और जीविका की सुरक्षा दे सरकार: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार को संकट के इस समय में बेसहारा लोगों को अन्न और जीविका की सुरक्षा प्रदान करने को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के लॉकडाउन से रोज़ की रोटी कमाकर जीवन चलाने वाले भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। झुंझलाहट और नफ़रत से किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता।’’

गांधी ने कहा, ‘‘इस संकट में हमारे बेसहारा भाई बहनों को अन्न और जीविका की सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता होनी ही चाहिए।’’ उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक संयुक्त राष्ट्र से जुड़े विश्व खाद्य कार्यक्रम ने आगाह किया है कि दुनिया ‘भुखमरी की महामारी’ के कगार पर खड़ी है और अगर वक्त रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए कुछ ही महीने में भुखमरी के शिकार लोगों की संख्या में भारी इजाफा हो सकता है।

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीराजीव गाँधीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा