लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने औरंगजेब को याद दिलाई, हर तीर्थयात्री से 20 डॉलर सेवा शुल्क लेकर ‘जजिया टैक्स’ की याद दिला दीः तिवारी

By भाषा | Updated: October 22, 2019 17:06 IST

तिवारी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अगर पाकिस्तान करतारपुर गलियारे के लिए 20 डॉलर के शुल्क पर जोर देता है और 23 अक्टूबर को भारत समझौते पर हस्ताक्षर करता है तो फिर राजग-भाजपा सरकार को इस जजिया टैक्स का भुगतान खुद करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकरतारपुर साहिब जाने के लिए पैसे का भुगतान करना ‘खुले दर्शन’ की भावना के खिलाफ है।दरअसल, पाकिस्तान ने प्रति तीर्थयात्री 20 डॉलर का सेवा शुल्क लगाने का फैसला किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने करतारपुर साहिब जाने वाले हर तीर्थयात्री पर पाकिस्तान की ओर से प्रस्तावित 20 डॉलर के सेवा शुल्क को ‘जजिया टैक्स’ करार देते हुए मंगलवार को कहा कि इस पैसे का भुगतान नरेंद्र मोदी सरकार को खुद करना चाहिए।

तिवारी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अगर पाकिस्तान करतारपुर गलियारे के लिए 20 डॉलर के शुल्क पर जोर देता है और 23 अक्टूबर को भारत समझौते पर हस्ताक्षर करता है तो फिर राजग-भाजपा सरकार को इस जजिया टैक्स का भुगतान खुद करना चाहिए।

करतारपुर साहिब जाने के लिए पैसे का भुगतान करना ‘खुले दर्शन’ की भावना के खिलाफ है।’’ दरअसल, पाकिस्तान ने प्रति तीर्थयात्री 20 डॉलर का सेवा शुल्क लगाने का फैसला किया है। इस पर ‘‘निराशा’’जाहिर करते हुए भारत सरकार ने पाकिस्तान से उसके इस फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है।

सरकार बुधवार को करतारपुर साहिब से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर करने वाली है। करतारपुर गलियारा भारत के पंजाब में डेरा बाबा नानक धर्मस्थल को करतारपुर के गुरुद्वारे जोड़ेगा। करतारपुर अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग चार किलोमीटर दूर पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में स्थित है।

भारत और पाकिस्तान की योजना गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर सालभर चलने वाले समारोहों से पहले नवम्बर की शुरूआत में यह गलियारा खोलने की है। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा