लाइव न्यूज़ :

कोई भी भारतीय नहीं छूटेगा, हम देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एनआरसी पर कहा

By भाषा | Updated: September 10, 2019 14:57 IST

ईरानी ने एनआरसी का विरोध करने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि केन्द्र में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देएनआरसी को लेकर ममता बनर्जी का विरोध अवैध घुसपैठ पर उनके रुख के विरोधाभास को दर्शाता है : स्मृति ईरानी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं का विरोध करना जग-जाहिर है।

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एनआरसी का विरोध करने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि केन्द्र में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठ से कानून के अनुसार निपटा जाएगा। केन्द्रीय मंत्री ने एनआरसी पर कहा, ‘‘ कोई भी भारतीय नहीं छूटेगा, हम देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ एनआरसी का विरोध करने को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह अवैध घुसपैठ पर उनके रुख के विरोधाभास को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं का विरोध करना जग-जाहिर है। ईरानी ने कहा, ‘‘ ममता बनर्जी का आक्रामक रवैया राज्य के लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा मुहैया कराए जाने वाले लाभों से वंचित रख रहा है, जो कि किसानों, महिलाओं और बच्चों को मिल सकते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा उद्योगों की स्थापना रोक दी गई है... पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि लोगों को राज्य में बदलाव चाहिए।’’ 

 

टॅग्स :इंडियाएनआरसीपश्चिम बंगालअसममोदी सरकारममता बनर्जीस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा