लाइव न्यूज़ :

Nizamuddin Markaz: सीएम ममता ने कहा- तबलीगी जमात पर राजनीति न हो, धर्म या जाति देख कर हमला नहीं करती महामारी

By भाषा | Updated: April 8, 2020 19:14 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम को लेकर सांप्रदायिक राजनीति करने वालों को कड़ी लताड़ लगाते हुए राष्ट्रीय आपदा के समय इससे बचने की नसीहत दी। 

Open in App
ठळक मुद्देनिजामुद्दीन मरकज को लेकर सांप्रदायिक राजनीति करने वालों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साधा निशाना।ममता ने कहा कि उनकी सरकार ने तबलीगी जमात के करीब 200 सदस्यों को पृथकवास में भेज दिया है, जिनमें 108 विदेशी हैं।

कोलकाताःदक्षिणी दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम को लेकर सांप्रदायिक राजनीति करने वालों को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आडे हाथों लिया और राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में इससे परहेज करने का आग्रह किया।

दिल्ली सरकार द्वारा 200 से अधिक लोगों के एक साथ जमा होने पर रोक लगाने के आदेश के बाद 13 से 15 मार्च के बीच देश-विदेश के हजारों लोगों ने इस धार्मिक जलसे में हिस्सा लिया था। इसमें शामिल होने वाले विभिन्न लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे और उनमें से कई अन्य की मौत हो गयी थी।

पिछले महीने आयोजित इस जलसे को नहीं रोके जाने पर सवाल उठाते हुए ममता ने कहा कि इसे उस वक्त रोका क्यों नहीं गया। अब कई बातें कही जा रही है। यह ठीक नहीं है। हमें यह भूलना नहीं चाहिए कि लाकडाउन की घोषणा से कुछ ही दिन पहले दिल्ली में दंगे हुए थे। यह सांप्रदायिक राजनीति का समय नहीं है।

उन्होंने कहा‘‘ हम यह देख रहे हैं कि निजामुद्दीन मरकज पर कुछ लोग सांप्रदायिक राजनीति कर रहे हैं। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। कोई बीमारी अथवा महामारी आप पर आपके धर्म अथवा आपकी जाति को देख कर हमला नहीं करती है।

मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वे संकट को सांप्रदायिक नहीं बनायें।’’ ममता ने कहा कि उनकी सरकार ने तबलीगी जमात के करीब 200 सदस्यों को पृथकवास में भेज दिया है, जिनमें 108 विदेशी हैं। लॉकडाउन की अवधि बढाये जाने की खबरों पर ममता ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी प्रस्ताव के बारे में अबतक कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बारे में अबतक कोई जानकारी नहीं है । जब भी मैं प्रधानमंत्री से बात करूंगी, मैं अपनी राय रखूंगी। इससे पहले मैं इस बारे में कोई बात नहीं करूंगी।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकातानरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा